Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल की कीर्ति जलान ने क्लैट की परीक्षा में सफलता हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर लहराया परचम!

रक्सौल की कीर्ति जलान ने क्लैट की परीक्षा में सफलता हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर लहराया परचम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। ऑल इंडिया स्तरीय कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2020 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर कीर्ति जलान ने अपने नाम एक कीर्तिमान हासिल की। बैंक रोड रक्सौल निवासी व्यवसायी नन्द किशोर जलान की पौत्री है। 21 वर्षीया कीर्ति ने रक्सौल के केएचडब्लू में प्राइमरी शिक्षा के बाद दिल्ली चली गई और कड़ी मेहनत के बूते सफलता के झंडे गाड़ अपनी प्रतिभा को साबित किया।वो अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दी है। इस परीक्षा में कीर्ति ने ऑल इंडिया स्तर पर 66वां एवं ऑल इंडिया ओबीसी श्रेणी में 4 था रैंक हासिल किया है।उसने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर यह सफलता अर्जित की है। उसके पिता वसन्त जलान व माता अनिता जलान ने बताया कि कीर्ति के मन में जज बनने की अभिलाषा है। ...
काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना पर नेपाल -भारत में विचार विमर्श शुरू!

काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना पर नेपाल -भारत में विचार विमर्श शुरू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/बीरगंज( vor desk )।काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के नेपाल सरकार ने भारत के प्रस्ताव पर विभिन्न पक्षों से विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। नेपाली विदेश मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि महामारी के दौरान अध्ययन कराने के लिए सुझाव मांगने और आगे के विचार-विमर्श के लिए यह प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्रालय और कोविड-19 संकट प्रबंधन केंद्र को संदर्भित कर दिया गया है। भारत सरकार ने यह प्रस्ताव पिछले महीने भेजा था। परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन का नाम प्रस्तावित किया गया है। मालूम हो कि 30-31 अगस्त, 2018 को काठमांडू में हुए चौथे बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) सम्मेलन के दौरान नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ...
रीता देवी बनी निर्विरोध रामगढ़वा प्रमुख,मिल रही बधाई!

रीता देवी बनी निर्विरोध रामगढ़वा प्रमुख,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।।बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ई -किसान भवन सभागार में प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ।।निर्वाचन पदाधिकारी सह रक्सौल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रखंड प्रमुख निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में रामगढ़वा प्रखंड के 23 समिति सदस्यों में से 16 सदस्यों ने भाग लिया।प्रमुख के लिए एकमात्र रीता देवी ने नामांकन दाखिल किया। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नहीं होने से इनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शांतिपूर्ण व पारदर्शी मतदान कराया गया।जिला से अपर समाहर्ता रविंद्र नाथ चौधरी पर्यवेक्षक बनाए गए थे।निर्वाचन कार्य में रक्सौल बी डी ओ संदीप सौरभ भी शामिल थे। बता दें कि पूर्व प्रमुख शिवकुमारी यादव पर समिति सदस्यों ने अविश्वास का प्रस्ताव लाया था।इसमें इन्होंने सदन में विश्वास खो दिया था।इसके बाद जिला निर्वाचन...
आदापुर में श्यामपुर एसएसटी चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में 2 लाख 76 हजार 567 रुपये नियंत्रण में,जांच जारी!

आदापुर में श्यामपुर एसएसटी चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में 2 लाख 76 हजार 567 रुपये नियंत्रण में,जांच जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।विधान सभा चुनाव में अवैध धन के उपयोग को रोकने को ले कर प्रशासन मुस्तैद है।इसी क्रम में आदापुर स्थित एसएसटी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब पौने तीन लाख रुपये नियंत्रण में लिया।श्यामपुर चौक पर एक हीरो डीलक्स बाइक की डिक्की से उक्त रुपया जब्त की गई है। जिसे थानाध्यक्ष संदीप कुमार व बीएओ विनय कुमार की मौजूदगी में जब्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारियों को सूचित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उक्त राशि एक माइक्रो फाइनेंस कम्पनी का बताया गया है, जो श्यामपुर चौक स्थित फिनो बैंक के एक सीएसपी को देने जा रहा था। मौके पर मौजूद आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मी कौशल कुमार व सीएसपी संचालक राजा हुसैन ने बताया कि उक्त राशि को रक्सौल स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लाया जा रहा था। इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि बरामद राशि 2 लाख 76 हजार...
विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में राजग गठबन्धन के भाजपा का बोलबाला, चंपारण में जदयू महज चार सीटों पर सिमटी!

विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में राजग गठबन्धन के भाजपा का बोलबाला, चंपारण में जदयू महज चार सीटों पर सिमटी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कयासों के बीच टिकट बंटवारे को लेकर बढ़ी संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी,व्यापक उलट -फेर की आशंका! रक्सौल।(vor desk )।चम्पारण के विधानसभाई इतिहास में पहली बार बीजेपी राजग गठबंधन में सर्वाधिक सीटों पर लड़ेगी।गठबंधन का सत्ताधारी दल बीस सीटों में से महज चार सीटों पर अपनी दावेदारी बरकरार रखा है,जिसमें पश्चिमी चम्पारण के सिकटा में निवर्तमान मंत्री खुर्शीद आलम के लिए छोड़ा गया है। एनडीए में सीटों के लिए जारी गतिरोध खत्म हो गया।मंगलवार को एनडीए ने साफ कर दिया कि जनता दल यू 122 व बीजेपी 121 विधान सभा सीट पर लड़ेगी। इसमे पूर्वी चम्पारण के 12 विधान सभा में नरकटिया व केसरिया में जनता दल यू लड़ेगी।जबकि, इसके आलावे 10 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी,जिसमे ,रक्सौल और सुगौली शामिल है।यह घोषणा सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल समेत अन्य शिर्ष नेताओं न...
बीजेपी के हुए जनता दल यू के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा,चुनावी अटकलें तेज!

बीजेपी के हुए जनता दल यू के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा,चुनावी अटकलें तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल यू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष रहे प्रमोद कुमार सिन्हा मंगलवार को भाजपा के हो गए।उन्होंने भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान भाजपा के कई शीर्ष नेता और श्री सिन्हा के समर्थक मौजूद थे। सीएम नीतीश के करीबी रहे श्री सिन्हा लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी संजय जायसवाल के पक्ष में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।डॉ0 संजय अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं,चुनाव में टिकट के लिए मारामारी व उहापोह के बीच श्री सिन्हा के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। ढ़ाका विधान सभा क्षेत्र से जनता दल यू उम्मीदवार के तौर पर विधान सभा चुनाव लड़ चुके श्री सिन्हा रक्सौल के लिए दावेदारी करते रहे हैं । इधर,बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रमोद कुमार सिन्हा ने कह...
छक्का लगाने की दावेदारी में जुटें हैं रक्सौल के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह

छक्का लगाने की दावेदारी में जुटें हैं रक्सौल के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह छक्का मारने की दावेदारी में जुटे हुए हैं।वे पूरे आत्मविश्वास व दम खम के साथ लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। डॉ0 अजय वर्ष 2000 के चुनाव में तत्कालीन जनता दल के विधायक राजनंदन राय को हराकर लगातार पांच टर्म से इस सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं। डॉ0 अजय कुमार सिंह के पिता का नाम स्व0विश्वनाथ सिंह जन्म स्थान बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) है।उनकी शैक्षणिक योग्यता एम बी बी एस है।विधान सभा के आंकड़ों के अनुसार,उनकी जन्म तिथि 7 फरवरी 1950 है।जबकि, उनका निजी व्यवसाय कृषि है।विधायक डॉ0 अजय सिंह की पत्नी का नाम श्रीमती हीरा सिंह है।जिनको तीन पुत्री है । फिलहाल,इनका वर्तमान स्थाई पता ग्रांम पोस्ट रघुनाथ पुर थाना रामगढ़वा जिला पूर्वी चंपारण बिहार है।रघुनाथ पुर में उनके परिवार की ओर से बनाई गई कीर्त...
चुनाव से पहले ही पहुंच गई केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ,भय मुक्त वातावरण के लिए पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च!

चुनाव से पहले ही पहुंच गई केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ,भय मुक्त वातावरण के लिए पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन की तरफ से पहली बार सीआइएसएफ कंपनी को साथ लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र से शुरू होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावँ पंचायत की ओर बढ़ गया। दोपहर काल मे हुए फ्लैग मार्च को ले कर शहर में हड़कम्प रहा।वह इसलिए कि डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा समेत अन्य अधिकारी नेपाल में इंडो नेपाल बॉर्डर मीटिंग में गए थे।उनके आगमन के क्रम में यह फ्लैग मार्च जारी था।पीछे से वाहनों का काफिला भी निकला।इससे चर्चा व अटकल तेज रही।शरारती व अवांछित तत्व दहशत में रहे । इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की एक कम्पनी चुनाव को ले कर यहां पहुंची है।जो मतगणना के बाद तक यहां रहेगी। उन्होंने कहना है कि पुलिस व सीआइएसएफ का पहले दिन फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता...
डीएम -एसपी के नेतृत्व में रक्सौल में मतदाता जागरूकता रथ को किया गया रवाना,लोगों को किया जागरूक

डीएम -एसपी के नेतृत्व में रक्सौल में मतदाता जागरूकता रथ को किया गया रवाना,लोगों को किया जागरूक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष व भयमुक्त रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है।इस को ले कर मोतिहारी, बेतिया के डीएम एवं एसपी और बगहा के एसपी ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना। बताया गया कि नेपाल में इंडो नेपाल मीटिंग के लिए रवाना होने से पहले सोमवार की सुबह लोक तंत्र के महापर्व को सफल बनाने और शत प्रतिशत मतदान कराने के आह्वान के साथ पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी नवीनचंद्र झा, पश्चिम चम्पारण के डीएम कुन्दन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा, बगहा एसपी अनिल कुमार ने सोमवार को गम्हरिया चौक पर जागरूकता रथ को संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही गुब्बारे उड़ा कर लोगों से लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की अपील की और शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए पैदल मार्च किया। रक्सौल...
इंडो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग में बनी सहमति,बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर तीन दिन सील रहेगा बॉर्डर !

इंडो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग में बनी सहमति,बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर तीन दिन सील रहेगा बॉर्डर !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।दोनो देशों के बीच कायम तल्खी के बीच बिहार विधान सभा चुनाव 2020 को शांति व सुरक्षा के माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को इंडो नेपाल बॉर्डर मीटिंग का आयोजन हुआ। यह मीटिंग नेपाल के बारा जिला के दरबार होटल में आयोजित हुई गई।जिसमे बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारी समेत नेपाल के पर्सा ,बारा, रौतहट,नवलपरासी व चितवन जिले के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। मीटिंग में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा-सँयुक्त चौकसी,शराब,मादक पदार्थ, हथियार व जाली नोट की तस्करी नियंत्रण, अपराधियो की धर पकड़,समेत विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर गहन चर्चा परिचर्चा हुई। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने बताया कि चुनाव को ले कर तीन दिन बॉर्डर सील रहेगा। किसी भी व्यक्ति की आ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!