कोविड केयर सेंटर को नही होने दी जाएगी ऑक्सिजन की दिक्कत:प्रभारी एसडीओ राम दुलार राम
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रशासन की पहल पर 24 घण्टे के अंदर एसआरपी हॉस्पिटल को 101 व डंकन हॉस्पिटल को 64 ऑक्सीजन सिलेंडर हरिसिद्धि स्थित ऑक्सिजन प्लांट से रिफिलिंग करा कर मुहैय्या कराया गया है।कोविड केयर सेंटर बनाये गए हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की कमी नही होने दी जाएगी,इसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।उक्त बातें रक्सौल के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर राम दुलार राम ने शुक्रवार को कही।उन्होंने कहा कि दोनों डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर का प्रति दिन ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल का लिमिट100-100 है।हमारा प्रयास है कि हम जरूरत के मुताबिक ऑक्सिजन उपलब्ध कराएं।
इस बीच प्रशासनिक रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मई को ढाई बजे तक एसआरपी होस्पिटल में 43 बेड पर 43 मरीज भर्ती थे।जहां 28 बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर इस्तेमाल में था।पालीवार चिकित्सको की संख्या 8 ,पालिवार उपस्थित चिकित्सक की संख्या 2 व एए...









