बाइक से बेटों ने मां को कोविड केयर सेंटर लाया, रेफर होने पर गोद मे उठा कर निजी एम्बुलेंस में रखा
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना महामारी के वैश्विक दौर में अपने परिजनों को बचाने के लिए लोग क्या क्या नही कर रहे,लेकिन,सरकार की जो व्यवस्था है,उसमे इलाज से पहले ही लोग हार मान ले रहे हैं।बुधवार की दोपहर रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर सेंटर में भी एक ऐसा ही वाक्या सामने आया,जब वहां भर्ती एक महिला संक्रमित को रेफर करने के क्रम में बड़ी चूक सामने आई है।एक संक्रमित बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जबकि, स्थिति नाजुक थी।इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का जम कर उल्लंघन हुआ।
एक ओर जहां इस सेंटर की कुव्यवस्था ऐसी रही कि परिजनों ने खुद से ऑक्सीजन सिलेंडर का मास्क निकाला।कोई स्वास्थ्य कर्मी मरीज को जब एम्बुलेंस में रखने को तैयार नही हुए,तो हार कर दो शिक्षक बेटों व बीमार महिला के पति प्रयाग पड़ित ने एम्बुलेन्स में उन्हें रखा।वो भी बिना पीपीई किट पहने,...









