विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण,कहा-100 बेड का बनेगा अस्पताल!
रक्सौल।( vor desk )। नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रविवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य मे कोई कोताही नही होनी चाहिए गुणवत्ता से कोई समझौता नही चलेगा।एक नम्बर काम होना चाहिए।उन्होंने कहा कि आप अपना काम धड़ल्ले कीजिए,कोई अड़ंगा आये तो बोलिये।किसी केदवाब में काम नही करना है।लेकिन,इस्टीमेट के आधार पर निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा पर हर हाल में पूर्ण होना चाहिए।
इस दौरान कम्पनी के जेई हिमांशु कुमार ने बताया कि यह भवन जी 2 मे प्रस्तावित है।लेकिन,प्रथम चरण के टेंडर के तहत करीब 16 करोड़ की लागत से अति अत्याधुनिक ढंग से दुमंजिला भवन बन रहा है।जिसे अप्रैल,मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
श्री सिन्हा ने इस दौरान स्वास्थ्य विभा...









