Saturday, March 14

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के बावजूद बीरगंज बॉर्डर पर नही शुरू हुई वाहनों की इंट्री, सख्ती यथावत!

नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश के बावजूद बीरगंज बॉर्डर पर नही शुरू हुई वाहनों की इंट्री, सख्ती यथावत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भारत व चीन से लगे 30 बॉर्डर को खोलने की घोषणा व निर्देश के बावजूद स्थिति यथावत है। शुक्रवार को भारतीय वाहनों की इंट्री नही शुरू हुई।बीरगंज कस्टम का इंट्री काउंटर बन्द दिखा।जबकि, नेपाली प्रशासन की ओर से मिली ढील के तहत आने जाने वाले बाइक व साइकल,ई रिक्शा ,टेम्पू की जांच में सख्ती दिखी।आर्म्ड पुलिस फोर्स लगातार जांच करती दिखी। इनरवा पुलिस चौकी पर खड़े भारतीय वाहन व रोकता नेपाली पुलिस कर्मी बॉर्डर खुलने की सूचना के बाद सीमा क्षेत्र में खुशी साफ दिखी।लेकिन,जब भारतीय वाहन चालक बीरगंज इंट्री के लिए पहुंचीं ,तो उन्हें बैरन लौटा दिया गया।जिससे अनेको भारतीय वाहन चालक निराश व नाराज दिखे।वाहन चालकों ने शिकायत किया कि उन्हें इनरवा पुलिस चौकी से ही लौटा दिया गया।कहा गया कि भारतीय वाहन नेपाल नही जा सकते। इधर,गृह मंत्रालय के ज...
पैक्स गोदामों का एसडीओ आरती ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता को ले लगाई फटकार!

पैक्स गोदामों का एसडीओ आरती ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता को ले लगाई फटकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अनुमंडल के रक्सौल अंचल अंतर्गत लौकरीया, हरनाही, लक्ष्मीपुर ,लक्षमणवा सहित कई धान अधिप्राप्ति केन्द्र का औचक निरीक्षण शुक्रवार को एसडीओ आरती ने किया।इससे हड़कम्प रहा। निरीक्षण के क्रम मे भारी गड़बडी का मामला सामने आया।जिससे वे पैक्स अध्यक्षों से नाराज दिखीं। इस दौरान उन्होंने स्टाॅक पंजी समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की। इस क्रम में अनेकों कृषकों का सही दस्तावेज और बैक खाता संख्या सही मिलान नही होने पर बीसीओ लोकनाथ त्रिपाठी को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप धान अधिक्रय न करने पर भी गहरी नाराजगी दिखाई। वही जाँच के क्रम में पैक्स स्टाॅक पंजी रजिस्टर आपने साथ ले गईं।और बोली सभी बैंको का खाता संख्या का मिलान अपने स्तर से मैं स्वयं करूंगी तब ही सही किसानो का पता चल पाएगा।उन्होंने कहा कि यदि जांच में गड़बड़ी मिली,तो,कोई बख्स...
डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया तिनकोनी राइस मिल का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश!

डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया तिनकोनी राइस मिल का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम के साथ छौड़ादानों प्रखंड के तिनकोनी राइस मिल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत कर उनका हाल जाना। जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष, मीलर एवं पदाधिकारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया। जिलाधिकारी ने मिल में रखे धान, तैयार चावल की गुणवत्ता एवं स्टॉक का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अंचल अधिकारी मौजूद थे। ...
नेपाल ने बीरगंज समेत भारत-चीन के 30 बॉर्डर को सशर्त खोला,भारतीय नागरिकों को करना होगा नियमों का अनुपालन!

नेपाल ने बीरगंज समेत भारत-चीन के 30 बॉर्डर को सशर्त खोला,भारतीय नागरिकों को करना होगा नियमों का अनुपालन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल सरकार ने बीरगंज सहित 30 बॉर्डर पर सशर्त आवाजाही के लिए खोल दिया है।पिछले 24 मार्च से भारत नेपाल बॉर्डर को कोरोना के कारण बन्द था। जिसमे भारत ने अक्टूबर 2020 में अपने बॉर्डर खोल दिये थे।अब नेपाल ने भी 30 बॉर्डर को खोलने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।जिसमे कोविड नियमो के अनुपालन,स्वास्थ्य जांच व इंट्री कराने के बाद ही भारतीय नागरिकों को आवाजाही की अनुमति दी गई है।हालांकि,अभी भी दुविधा कायम है।क्योंकि,नेपाल सीमा क्षेत्र के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।उनका साफ कहना है कि अभी तक कोई पत्र प्राप्त नही हुआ है।जब तक पत्र व निर्देश नही मिल जाते,कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी। जारी सर्कुलर के तहत नेपाली नागरिको को निर्बाध आवाजाही की अनुमति होगी।विशेष नियम व शर्त के साथ भारतीय नागरिको आवाजाही की छूट दी गई है।लेकिन, तीसरे देश के नागरिको को ...
काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग पर एलपीजी गैस टैंकर पलटी, बड़ी दुर्घटना टली!

काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग पर एलपीजी गैस टैंकर पलटी, बड़ी दुर्घटना टली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कुहासे के प्रकोप के बीच रक्सौल-सुगौली सड़क खण्ड पर बड़ा हादसा होते होते बच गया ।कुहासे में एलपीजी गैस का टैंकर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव के पास दिल्ली काठमाण्डू नेशनल हाइवे के बीच मे पलट गई। ये घटना देर रात कुहासे में हुई । एलपीजी गैस टैंकर पलटने की सूचना पर रक्सौल अग्निशमन विभाग के टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जाँच शुरू किया।संयोग यह रहा कि एलपीजी गैस लीक नही कर रहा था। अग्निशमन विभाग की पूरी टीम अग्निशमन गाड़ी के साथ एलपीजी गैस टैंकर की निगरानी कर रही है। बीच सड़क पर गैस टैंकर पलटने की वजह से पूरा सड़क जाम हो गया है। आने जाने वाली गाड़िया बगल से हाईटेंशन तार के नीचे से पार कर रही है। ज्यादा हाइट की गाड़ी आएगी तो पास करने के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आ सकती है। ( रिपोर्ट:लव कुमार ) ...
कृषि बिल के खिलाफ बनेगी 30 जनवरी को 30 किमी लंबी मानव श्रृंखला

कृषि बिल के खिलाफ बनेगी 30 जनवरी को 30 किमी लंबी मानव श्रृंखला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।तीनों कृषि कानून को रद्द करने को लेकर देश में चल रहे किसान आंदोलन देश बचाने की लड़ाई बन गया है, तीनों कृषि कानून को रद्द करने को लेकर महागठबंधन के दलों द्वारा 30 जनवरी 2021 को आहुत मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर सुगौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़वा में बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंडराजदअध्यक्ष झुनू पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई । बैठक को संबोधित करते हुए राजद विधायक ई शशि भूषण सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओ सेकहा कि तीनों कृषि कानून को रद्द करने को लेकर देश में चल रहे किसान आंदोलन आज देश बचाने की लड़ाई में तब्दील हो गया है, आगे कहा कि अंग्रेजी राज के खिलाफ हुए आंदोलन में चंपारण के किसानों का आंदोलन ऐतिहासिक रहा है।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश राजद उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना ने कहा कि आज फिर मोदी सरकार एक बार देश की आजादी, संविधान, लोकतंत्र,...
भारतीय महावाणिज्य दुतावास में मना गणतंत्र दिवस समारोह,सीएम लाल बाबू राउत ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित!

भारतीय महावाणिज्य दुतावास में मना गणतंत्र दिवस समारोह,सीएम लाल बाबू राउत ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*रक्सौल स्थित शारदा कला केंद्र की प्रस्तुति पर मिली वाह वाही रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत गद्दी समेत क्षेत्रीय सांसदों ने शांति-सद्भाव का संदेश देते हुए गुब्बारा उड़ा कर किया। ।इस अवसर पर भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने झंडोतोलन किया। और भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविद का संदेश पढ़ कर सुनाते हुए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि भारत सरकार नेपाल समेत अपने पड़ोसी व मित्र राष्ट्र के प्रगति व समुन्नति के लिए हरेक सहयोग को प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रदेश संख्या 2 के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में गणतन्त्र की मजबूती की कामना के साथ कहा कि क्षेत्र कि साझा समस्याओं का समाधान मिल जुल कर करने की जरूरत है।इससे नेपाल और भारत क...
69वां इन्टरनेशनल कस्टम डे मना:कस्टम उपायुक्त आशुतोष सिंह ने  गिनाई विभागीय उपलब्धियां!

69वां इन्टरनेशनल कस्टम डे मना:कस्टम उपायुक्त आशुतोष सिंह ने गिनाई विभागीय उपलब्धियां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।"कस्टमस बोलेस्ट्रिग रिकभरी रिनिवल एंड रिसिलेन्स फार सस्टेनेबल सप्लाई चेन!"के मूल मंत्र के साथ भारतीय कस्टम द्वारा बुधवार को रक्सौल आईसीपी में 69 वां कस्टम डे मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रक्सौल के कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने की।इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व कस्टम समुदाय ने वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कस्टम पूरी तरह सेवा, सहयोग- सुविधा देने को प्रतिबद्ध है।आयात -निर्यात के तहत वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना काल मे भी भारतीय कस्टम के संक्रमण के खतरे से जूझते हुए निरन्तर सेवा देते रहे।प्रथम योद्धा की तरह कस्टम के अधिकारी -कर्मी व सहयोगियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। पुरे वर्ष में कोरोना की विभिषिका के वावजूद कस्टम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रथम योद्धा की तरह इस महामारी का सामनख किया ताकि वैश्इ स्त...
72 वें गणतन्त्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा,विधायक प्रमोद सिन्हा ने तिरंगा फहराने के साथ ही दी शुभकामनाएं!

72 वें गणतन्त्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा,विधायक प्रमोद सिन्हा ने तिरंगा फहराने के साथ ही दी शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में आज 26 जनवरी यानि मंगलवार को गणतंत्र दिवस शानोशौकत के साथ मनाया गया ।इस मौके पर सरकारी संस्थानों और निजी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। सर्व प्रथम एसडीएम आवास पर झंडोतोलन हुआ ।जहाँ एसडीएम सुश्री आरती ने 8 : 50 बजे झंडा फहराया।और तिरंगे को सलामी दी। तदोपरांत एसडीएम कार्यालय परिसर में 9 : 10 बजे उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद डीएसपी कार्यालय में आईपीएस सागर कुमार ने 9 :20 बजे झंडा फहराया।और सलामी दी। इस दौरान डीसीएलआर रामदुलार राम, निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार व प्रमुख रामबाबू राय आदि मौजूद रहे। इसके बाद 10 बजे थाना परिसर में इंस्पेक्टर अभय कुमार ने तिरंगा फहराया।। वहीं 10: 30 बजे हरैया ओपी में गौतम कुमार ने झंडा फहराया। जबकि,कोइरिटोला स्थित त्रिलोकीनाथ मन्दिर के प्रांगण सह...
विहिप के सम्मेलन में धर्मांतरण पर उभरी चिंता,नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प!

विहिप के सम्मेलन में धर्मांतरण पर उभरी चिंता,नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।विश्व हिंदू परिषद( नेपाल ) के द्वारा बीरगंज में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन हिन्दू राष्ट्र पुर्नस्थापना, मठ मन्दिर संरक्षण,, स्वधर्म संस्कृति संरक्षण, गौ हत्या, आतंकवाद, धर्मान्तरण, जैसे विविध विषयों पर केन्द्रित रहा । बीरगंज के श्री राणी सती मन्दिर में आयोजित विहिप के बीरगंज कमिटी के इस सम्मेलन का उद्घाटन सीमा जागरण मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ,विहिप महासचिव जितेंद्र सिंह,नेपाल साधु महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष सेवक सौरभ नाथ,विहिप नेता बजरंगी दास ,समाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिकरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुवात जय श्री राम धुन व जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विहिप के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि नेपाल में तेजी से हो रहा धर्मांतरण चिंता का विष...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!