Saturday, March 14

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल-पटना-रक्सौल के बीच नई डीलक्स बस सेवा का शुभारंभ,निगम अधीक्षक राजीव नयन झा ने किया उद्घाटन!

रक्सौल-पटना-रक्सौल के बीच नई डीलक्स बस सेवा का शुभारंभ,निगम अधीक्षक राजीव नयन झा ने किया उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा रक्सौल से पटना के लिए निगम की नई डीलक्स बस सेवा का उद्घाटन मोतिहारी प्रतिष्ठान अधीक्षक राजीव नयन झा, शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ एवं विजय कुमार गुप्ता ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर श्री झा ने कहा कि रक्सौल से पटना के लिए यह डीलक्स बस रक्सौल बस पड़ाव से सुबह 8.45 बजे खुलेगी और पटना गांधी मैदान से 9.30 बजे रक्सौल के लिए रवाना होगी। राज्य की जनता को सस्ती, सुव्यवस्थित एवं भयमुक्त यात्रा करने हेतु सरकार द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को इस बस के संचालन से विशेष लाभ होगा। राजधानी पटना आना जाना अब और आसान हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि निगम द्वारा पीपीपी मोड पर रक्सौल से बेतिया, गोरखपुर, बनारस के लिए पहले से ही बसें चलाई जा रही है। आगे रक्सौल से रांची और टाटा के लिए ...
पांच सूत्री मांग को ले कर स्वच्छ रक्सौल का धरना प्रदर्शन जारी,रेल प्रशासन नही ले रही सुध!

पांच सूत्री मांग को ले कर स्वच्छ रक्सौल का धरना प्रदर्शन जारी,रेल प्रशासन नही ले रही सुध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रेल समस्याओं को ले कर चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण के तीसरे दिन आयोजित धरना प्रदर्शन का क्रम जारी रहा।लेकिन,रेल प्रशासन सुध लेता नही दिख रहा।आंदोलनकारियों के मुताबिक,दूसरे चरण में इस पांच दिवसीय आंदोलन के बाद आमरण अनशन का ऐलान होगा।संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह का कहना है कि यदि हम सभी की मांग गलत है तो रेल पदाधिकारी साबित करें अन्यथा जनहित का कार्य करें और मांग पूर्ण करें ।उन्होंने कहा कि 2 नम्बर प्लेटफार्म पर रेल प्रशासन एक शौचालय तक का निर्माण नहीं करा पा रहा है।लाइट वेट ओभर ब्रीज का निर्माण 3 माह से 25 माह हो गये ।जनता त्राहि त्राहि कर रही है।उन्होंने मांग किया कि जिला मुख्यालय मोतिहारी के लिए ट्रेन परिचालन शुरू करें। खेल का मैदान और 120 दुकानदारों को दुकान आवंटन करें।धरना प्रदर्शन मेंअमित कुमार, विकाश कुमार, पिंटू रॉय, संजय गुप्ता, वि...
भाजपा शक्ति केंद्रों पर होगा आमजनों व बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन!

भाजपा शक्ति केंद्रों पर होगा आमजनों व बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक शक्ति केंद्र पर आम व्यक्तियों एवं बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य करेगी एवं आम जनता को टीका लेने के लिए प्रेरित भी करेगी। उक्त जानकारी आज कोइरिया टोला स्थित भाजपा कार्यालय में रक्सौल संगठन जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने दी। श्री सिंह ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वैश्विक महामारी के विरुद्ध कुशलता पूर्वक अपनी रणनीति बनाते हुए कार्य करने के कारण पूरे विश्व में अव्वल स्थान बना चुका है । पूरे विश्व में भारत एवं पीएम मोदी की प्रशंसा हो रही है ।पूरे विश्व की विकसित एवं आधुनिक चिकित्सीय सुविधा के बावजूद करोना जैसे महामारी में मरने वालों की संख्या भारत में काफी कम है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की देन है। उन्होंने बताया कि बिहार की एनडीए सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं...
रेल से जुड़ी 5 सूत्री मांगो को ले कर स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित!

रेल से जुड़ी 5 सूत्री मांगो को ले कर स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में 4 मार्च से हस्ताक्षर अभियान के बाद मंगलवार से स्वच्छ रक्सौल द्वारा अब धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया है।आंदोलन पर उतरे स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि रक्सौल रेलवे से सम्बंधित समस्याओं का जब तक समाधान नहीं होता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार तक रेल पदाधिकारियो की ओर से सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई,तो आमरण अनशन किया जाएगा। हमारी मांगे जन हित के लिए हैं।शहर के मुख्य पथ पर बाटा चौक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन मे शामिल सुशील शर्मा, अमित कुमार, राजू दास, राज कुमार पांडेय, विजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, संतोष पटेल, विक्की कुमार, नितेश कुमार, संजय कुमार, मोहन चौधरी, अनिल साह, मनीर आलम, गणेश प्रसाद, अमलेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव इत्यादि ने मांग को जायज बताया।कहा कि रेल ओ...
बाईक-एस्कार्पियो की भिड़ंत में रक्सौल निवासी बाइक सवार  की मौत,परिजन रो-रो कर बेहाल!

बाईक-एस्कार्पियो की भिड़ंत में रक्सौल निवासी बाइक सवार की मौत,परिजन रो-रो कर बेहाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल प्रखण्ड के नोनेयाडीह निवासी एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।सूचना मिलते ही गावँ में कोहराम मच गया। घटना छौड़ादानो-मोतिहारी सड़क के लखौरा एरिया में घटी। बाईक व स्कोर्पियों की टक्कर में यह हादसा हुआ।सूत्रों ने बताया कि नोनेयाडीह पंचायत निवासी रामदेनि यादव के पुत्र शम्भू यादव एक चिकित्सक को दिखाने मोतिहारी जा रहे थे। उन्होंने हाइवे हो कर जाने की बजाय छौड़ादानो-लखौरा रोड का रूट तय किया।लेकिन, उन्हें पता नही था कि उस रास्ते पर मौत उनका इंतजार कर रही है। बताया गया कि शम्भू यादव अपने बाईक संख्या बीआर 05 जेड 4427 से जा रहे थे । तभी मोतिहारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बीआर 05 ए 7414 नम्बर की एक स्कोर्पियों ने उन्हें टक्कर मार दी।घटना में वे बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मोतिहारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मि...
ट्रक से अनाज चोरी के आरोप में एसएफसी गोदाम के खम्भे से बांध कर ‘चावल चोर’की पिटाई,सिस्टम पर उठ रहे सवाल!

ट्रक से अनाज चोरी के आरोप में एसएफसी गोदाम के खम्भे से बांध कर ‘चावल चोर’की पिटाई,सिस्टम पर उठ रहे सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।गरीबी और बेरोजगारी का आलम इस कदर है कि पेट की आग बुझाने के लिए विवशता में अनाज की चोरी भी नियति बनने लगी है।इसी प्रयास में एक व्यक्ति को एसएफसी गोदाम के आगे खड़े ट्रक से अनाज चोरी के आरोप में पकड़ा गया।और उसे गोदाम के खम्बे से बांध दिया गया।साथ ही पिटाई भी की गई।उस पर आरोप लगा कि वह पहले भी अनाज चोरी कर चुका है।उसे पुलिस को सौप कर मोतिहारी जेल भेजने तक की बात हुई।वह व्यक्ति गिड़गिड़ाता रहा।बाद में स्थानीय समाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों की पहल के बाद बंधन मुक्त कर छोड़ा गया। क्या है मामला:रक्सौल प्रखण्ड कार्यालय परिसर से ही राज्य सरकार का यह एसएफसी गोदाम है।जहां राशन डीलरों को अनाज की आपूर्ति होती है।यहां ट्रकों से अनाज की लोडिंग -अनलोडिंग होती है।जिस क्रम में खड़े ट्रक से अनाज चोरी का मामला सामने आया है। अंचल गार्ड के रहते चोरी:इसी परिसर में अनुमंडल व अंचल...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में 190 महिलाओं को सम्मान लगा कोविड का निःशुल्क टीका!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में 190 महिलाओं को सम्मान लगा कोविड का निःशुल्क टीका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 190 महिलाओं को कोविड से बचाव के लिए कोविशिल्ड का टीका दिया गया। इस अवसर पर पीएचसी के सत्र स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया था।साथ ही पेयजल,कुर्सी आदि की व्यवस्था की गई थी।गेट पर महिला गार्ड सैनिटाईज करके ही महिला लाभुकों को प्रवेश दे रही थी।साथ ही टिका लेने वाले लाभार्थियों का ताली बजा कर स्वागत किया गया। इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि दिवस पर महिलाओं को ससम्मान टिकाकरण के लिए दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है।जो सोमवार व मंगलवार को आयोजित है।यह टिकाकरण निःशुल्क है।उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से 59 वर्ष के गम्भीर बीमार महिलाओं व 60 वर्ष से ज्यादा उम्र की बुजर्ग महिलाओं को यह टिका दिया ...
रक्सौल में सँटिंग के दौरान अन्त्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,हादसा टला!

रक्सौल में सँटिंग के दौरान अन्त्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,हादसा टला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।लेकिन,कोई हादसा नही हुआ, जिसकी सूचना से रेल अधिकारियों की जान में जान आई।बताया गया कि सँटिंग के क्रम में शहर स्थित पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 33 ए के पास पटरी से उतर गई।हालांकि इसकी सूचना मिलते ही रेल अभियांत्रिक विभाग का दल सक्रिय हो गया।ताकि दुबारा उतरी बोगी को पटरी पर लाई जा सके।टी आई धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, शंटिंग के क्रम में रेल कर्मियों की लापारवाही से बोगी का पहिया रेल ट्रैक से निचे उतर गया।सूचना पर पांच सदस्यीय टीम द्वारा जांच की गई और विभागीय रिपोर्ट भेजी गई । जांच के दौरान रेल कर्मियों की लापरवाही समाने आई है। जांच टीम मे टी आई धीरेन्द्र कुमार,पी डब्लू आई देवेंद्र मोहन, कैरेज इंचार्ज उमेश कुमार,सी एफ आई जहांगीर आलम,सिग्नल इंचार्ज सतीश कुमार शामिल थे। ...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में शारदा कला केंद्र द्वारा जागरूकता सह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में शारदा कला केंद्र द्वारा जागरूकता सह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या महिलाओं के सम्मान में रक्सौल के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे नारी सशक्तिकरण व अधिकारों के मसले पर चर्चा परिचर्चा के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में एस एस बी 47 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अजेन्द्र मणि पत्नी रेखा मणि,मनोज कुमार,पत्नी रूपा कुमारी, एम. ब्रोजेन सिंह पत्नी  उषा रानी, आईसीपी के मैनेजर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, पत्नी प्रेमिका सिंह, प्रो. किरण बाला,कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता,एसए वी के प्रिंसिपल साईमन रैक्स, चंद्रशिल स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार, समाजसेवी कैलाश चन्द्र काबरा, सहित अन्य ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के द्वारा नारी सशक्तिकरण  के उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान...
दहेज के लिए गर्भवती महिला की जान लेने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार

दहेज के लिए गर्भवती महिला की जान लेने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। एक ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है,तो,दुसरी ओर दहेज के लिए जान लेने की कोशिश से जुड़ी घटना ने हिला दिया।बेहोशी की हालत में एक गर्भवती महिला को शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोप है कि उक्त महिला की जान लेने की कोशिश की गई।शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।इसलिए ससुराल वालों ने उसे मरा समझ लिया।लेकिन,मायके वाले समय पर पहुंचे और अस्पताल ले गए।जहां जान बच गई। इस संबंध में पीड़ित के पिता बेतिया के लालगढ़ निवासी सुमन कुमार ने रक्सौल थाना में एक आवेदन देते हुए बताया है कि उनकी पुत्री सुलेखा की शादी गत 20 अप्रैल 2018 को रक्सौल के नागा रोड निवासी शिवकुमार गुप्ता के पुत्र विकाश गुप्ता से हुई थी।विकाश कुमार को सक्षमता के अनुसार उपहार में आभूषण, बाईक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, कपड़ा, फर्नीचर व अन्य सामग्री भेंट दिया था। शादी के क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!