आइसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों का भंडाफोड़,एपीएफ ने किया धान लदे ट्रक से करोडो का कपड़ा बरामद!
रक्सौल।( vor desk )।आर्म्ड पुलिस फोर्स ने एक भारतीय ट्रक को नियंत्रण में लिया है,जिसमे धान के नाम कपड़ा लदा था। ट्रक को नियंत्रण में ले कर जांच पडताल शुरू कर दी गई है।वहीं भारतीय ट्रक चालक सुनील यादव को भी हिरासत में लिया गया है।बताया गया है कि रक्सौल-बीरगंज आईसीपी के रास्ते उक्त ट्रक नेपाल गया था।इस तस्करी के बड़े खुलासे से सनसनी है।वहीं, आईसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों की पोल भी खुल गई है।
सूत्रों ने बताया कि उक्त ट्रक को येलो पेपर के तहत यह बता कर क्लियरेंस दिया गया था कि उस पर धान लदा था।
जबकि, जांच में ट्रक की कीमत 1 करोड़ 38 लाख आंकी गई।जिसमे ट्रक 30 लाख व कपड़ा 1 करोड़ 5 लाख व धान 3 लाख का लदा पाया गया।कपड़ा की खेप में शर्टिंग शूटिंग,कुर्ती,सलवार सूट,साड़ी समेत 93 बंडल कपड़ा बरामद हुआ।इन्हें धान के बोरियों के नीचे छुपाया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक,पूछ त...









