मैट्रिक परीक्षा में सूबे में टॉपर बनी नक्सल प्रभावित क्षेत्र छौड़ादानो की पूजा कुमारी
नक्सलियों की मिट्टी पर सफलता का परचम लहराया।रक्सौल/छौड़ादानो।( vor desk )। मिट्टी को भी अगर खाद-पानी मिले तो सोने पैदा कर सकती है।कुछ ऐसे ही कहावतों को चरितार्थ करती छौड़ादानों की पूजा कुमारी ने भारत-नेपाल के सुदूर देहाती गांव पिपरा को गौरवान्वित करने का मौका दिया है।
कभी यह गांव सूबे बिहार में हिंसक नक्सली वारदातों को लेकर सुर्खियों में रहता था,लेकिन सोमवार को इस गांव की बेटी के कृतित्वों को लेकर सूबे बिहार में चर्चा का केंद्रबिंदु बन गया है,क्योंकि इस गांव के प्रभुशरण ठाकुर की बेटी पूजा कुमारी सिमुतल्ला विद्यालय से 484 अंकों से मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण कर सूबे बिहार में प्रथम स्थान हासिल की है।
इसे लेकर गांव के ही पूर्व मुखिया व अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के अध्यक्ष मथुरा राम की प्रतिक्रिया-एक पत्थर की भी तकदीर संवर सकती है शर्त ये है कि उसे सलीके से तराशा ...









