जिला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश:शनि व रविवार को नही खुलेंगी ये दुकानें….समय का अनुपालन जरूरी!
*25 अप्रैल 2021 रविवार से लागू होगा निर्देश,इस शनिवार को नही होगी बन्दी
मोतिहारी/रक्सौल ।( vor desk )।।कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण व मौत एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने शुक्रवार को नए गाइड लाइंस जारी किए हैं।बाजार में भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व चेंबर ऑफ कॉमर्स के इत्यादि के साथ बैठक के बाद जिले के दुकानों/प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए तालिका निर्धारित की गई है।
जिसमे प्रथम श्रेणी के तहत मेडिकल से सम्बंधित दुकानें, सभी सरकारी व निजी अस्पताल ,निजी क्लिनिक ,सभी पेट्रोल पंप,एवं मोटर गैरेज तथा वर्क शॉप 24×7 खुल सकेंगी।
द्वितीय श्रेणी के तहत फल,सब्जी,दूध,मिट ,मछली,किराना की दुकानें, सब्जी मंडी,फल मंडी एवं अनाज मंडी प्रति दिन 6 बजे से अपराह्न 6 बजे तक खुल सकेंगी।
तृतीय श्रेणी में रेस्टो...









