नेपाल ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक,वीरगंज समेत 13 बॉर्डर से केवल नेपाली नागरिकों को मिलेगा प्रवेश!
रक्सौल।(vor desk )।तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और व्यवस्थापन के लिए नेपाल सरकार ने विदेशी नागरिकों के स्थल मार्ग से आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।केवल नेपाली नागरिको को लौटने के लिए बॉर्डर को वीरगंज समेत 13 बॉर्डर को खोले रखने की घोषणा की है।यह घोषणा सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने देश के नाम अपने सम्बोधन में की है।उन्होंने सोमवार से घरेलू हवाई उड़ान व गुरुवार की रात्रि से अंतराष्ट्रीय उड़ान बन्द करने की घोषणा भी की है।इस दौरान भारत- नेपाल के बीच सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा को चालू रखने का एलान किया गया है।
बता दे कि नेपाल के उप प्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल की अध्यक्षता में गठित कोविड नियंत्रण उच्चस्तरीय समिति (सीसीएमसी) ने कोरोना काल मे आवाजाही के लिए अधिकृत किये गए कुल 35 में 22 बॉर्डर बंद करने की सिफारिश की थी।बाकी 13 बॉर्डर से केवल नेपाली नागरिक को ही प्रवेश...









