Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

ऑक्सीजन की किल्लत से हो जाती अनहोनी, प्रशासन की सक्रियता से बच गई कोविड मरीज़ो की जान!

ऑक्सीजन की किल्लत से हो जाती अनहोनी, प्रशासन की सक्रियता से बच गई कोविड मरीज़ो की जान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।देश मे ऑक्सीजन की किल्लत व मारामारी का माहौल है।रक्सौल भी इसी संकट से जूझ रहा है।इसी बीच शनिवार को कोविड केयर सेंटर बनाये गए एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में अफरातफरी की स्थिति तब बन गई,जब पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि स्थित गायत्री ऑक्सिजन बोटलिंग प्लान्ट में तकनीकी खराबी आ गई और सिलेंडर में गैस भरने का काम अचानक रुक गया।इससे पूरे जिले में हड़कम्प मच गया।इसमे रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल का 80 सिलेंडर भी शामिल था,जिसे वहां नही भरा जा सका।इस कारण हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई।मरीज़ो की जान आफत में पड़ गई।अहले सुबह से ही वहां ऑक्सिजन गैस की किल्लत से मरीजो के परिजनों के माथे पर पसीने आ गए,तो,प्रबन्धन मुश्किल में पड़ गया।क्योंकि,थोड़ी भी देरी से कोविड मरीजो की सांस थम जाने का खतरा बन गया था। एसआरपी हॉस्पिटल की टीम व प्रशासनिक अधिकारी इधर,इसकी सूचना...
रक्सौल में कम्युनिटी किचेन शुरू,विधायक प्रमोद सिंहा ने कहा-लॉक डाउन में यहां से कोई भी बिना खाये नही लौटना चाहिए!

रक्सौल में कम्युनिटी किचेन शुरू,विधायक प्रमोद सिंहा ने कहा-लॉक डाउन में यहां से कोई भी बिना खाये नही लौटना चाहिए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल के मुख्य पथ स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने पशुपति पथ प्रदर्शक धर्मशाला में शुक्रवार को कम्युनिटी किचन की शुरुवात की गई।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने निरीक्षण करते हुए कहा कि कोई भी भूखा बिना खाये नही लौटना चाहिए।भोजन की गुणवत्ता में भी कोई शिकायत नही मिलनी चाहिए।इसका ध्यान रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किचन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। रसोईया और खाना बनाने में जो भी लोग लगे हैं वह लोग स्वयं की सफाई का भी ध्यान रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करते रहें। ससमय भोजन उपलब्ध करवाएं। ताकि खाना से कोई वंचित नहीं हो। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर इस निःशुल्क समुदायिक किचेन का शुरुवात की गई है। इस निःशुल्क समुदायिक किचेन में कोरोना से पीड़ित मरीजों के परिजन और ऐसे लोग जिन्ह...
बिहारी जुगाड़ से कोरोना का इलाज,भाप के लिए रक्सौल में ‘स्टीम पार्लर’शुरू!

बिहारी जुगाड़ से कोरोना का इलाज,भाप के लिए रक्सौल में ‘स्टीम पार्लर’शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:कुकर से भाप लेकर संक्रमण से बचाव में जुटे स्वास्थ्यकर्मी . *कोविड हेल्थ सेंटर में ट्रायल के तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं कोरोना संक्रमित मरीजों को दिया जा रहा है भाप ट्रीटमेंट रक्सौल ।(vor desk )। कोरोना संक्रमण के उपचार व बचाव हेतु भाप लेना एक कारगर उपाय है।इसको ले कर रक्सौल में भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा एवं सीमा जागरण मंच रक्सौल ईकाई के संयुक्त प्रयास एवं जनसहयोग से देशी नुस्खे के माध्यम से इस संक्रामक बीमारी को मात देने के स्टीम पार्लर की व्यवस्था की गई है।जिससे स्वास्थ्य कर्मी व अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं।इस बिहारी जुगाड़ की खूब चर्चा हो रही है। सीमा जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना से जंग में संसाधन की भी कमी है ,ऐसेमें समाज के लोगों को ...
रैपिड एंटीजन किट की कमी में कोविड जांच हो रही प्रभावित,उपचार से यात्रा तक बाधित!

रैपिड एंटीजन किट की कमी में कोविड जांच हो रही प्रभावित,उपचार से यात्रा तक बाधित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। लगातार नेपाल से भारतीय नागरिक लौट रहे हैं,लेकिन,किट के अभाव में उनकी जांच शुरू नही हो पा रही।वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों से आने वाले लंबी दूरी की ट्रेनों के रक्सौल पहुंचने पर भी जांच प्रभावित है।आरटीपीसीआर की जांच हो रही है।जिसकी रिपोर्ट कम से कम एक सप्ताह में आ रही है।इससे संक्रमितों की स्थिति जानने व इलाज में समस्या हो रही है।वहीं, कंटोमेन्ट जोन में भी जांच प्रभावित है।जिन घरों में संक्रमण से मौत हो गई है,उस परिवार के लोग भी यह जानने को परेशान हैं कि क्या वे संक्रमित हैं?जब तक जांच नही होगी।उपचार या आइसोलेशन की प्रक्रिया कैसे शुरू होगी?बहरहाल,इस हालत में समुदाय में संक्रमण फैलने की स्थिति बन गई है। पिछले दिनों संक्रमित हुए एक युवक ने बताया कि एंटीजन किट नही रहने से एक सप्ताह से उनके व उनके परिवार की जांच नही हो रही।आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट सप्ताह से ज्...
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने राज्य के कोरोना उन्मूलन कोष में दिये ₹दो करोड़!

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने राज्य के कोरोना उन्मूलन कोष में दिये ₹दो करोड़!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बिहार राज्य के कोरोना उन्मूलन कोष में 2 करोड की राशि प्रदान किया है। उनका कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से बिहार काफी ज्यादा प्रभावित है।इस कोष से संक्रमितों के उपचार व उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस महामारी में तथा इससे संक्रमित व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु सामग्री सेवा एवं अन्य आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने हम विधान सभा और विधान परिषद के सदस्यों को अपने निजी फंड से 2 करोड़ रुपये की राशि को कोरोना उन्मूलन कोष में देने का निर्देश दिया है।इस फैसला के लिए लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को धन्यवाद देता हूँ।इनके नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार का यह फैसला का निर्णय स्वागतयोग्य है। इस निर्णय से कोरोना मह...
रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर दो दिनों में 60 ऑक्सीजन सिलेंडर किया जब्त

रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर दो दिनों में 60 ऑक्सीजन सिलेंडर किया जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*मंगलवार को 14 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल प्रशासन ने कोविड संक्रमित्तों के उपचार के लिए आवश्यक ऑक्सिजन सिलेंडर को नियंत्रण में लेने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में 60 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किया गया है। बताया गया है कि मंगलवार को शीतलपुर एवं अन्य जगहों से 14 और ऑक्सीजन सिलेंडर जो जब्त किया गया है। हालाँकि प्रशासन पूर्व से ही यह आग्रह कर रही है कि अभी लोगों के जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत सबसे अधिक अस्पतालों में है, इसलिए अभी उद्योग में इसका प्रयोग न करें।डीसीएलआर राम दुलार राम ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।क्योंकि,सरकार का निर्देश है कि ऑक्सीजन की किल्लत न होने दिया जाए।जब्त ऑक्सीजन सिलेंडरों को कोविड केयर सेंटर को दिया जा रहा है। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के साथ की बैठक,कहा-नही चलेगी कोई बहानेबाजी,कोताही!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के साथ की बैठक,कहा-नही चलेगी कोई बहानेबाजी,कोताही!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण व व्यवस्थापन के दृष्टिकोण से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्थाई कोविड हॉस्पिटल समेत डंकन हॉस्पिटल व एसआरपी हॉस्पिटल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज,उपलब्ध संसाधन,उपचार की स्थिति की समीक्षा की गई,जहां कोविड मरीजो का ईलाज हो रहा है।प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य महकमे को चेताते हुए उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत हो तो सूचित करें,लेकिन, बहानेबाजी, लापरवाही -कोताही नही चलेगी। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने डंकन अस्पताल में 40 बेड्स की संख्या बढ़ा कर 70 ऑक्सीजन युक्त बेड्स करने और एन्टीजन टेस्ट , कोविड का टीका आदि की व्यवस्था सुनिश्चित और दुरुस्त...
मोतिहारी डीएम ने लॉक डाउन के सख्ती से पालन के दिये निर्देश,जानिए क्या रहेगी छूट!

मोतिहारी डीएम ने लॉक डाउन के सख्ती से पालन के दिये निर्देश,जानिए क्या रहेगी छूट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने सरकार द्वारा लॉकडाउन की जारी गाइडलाइंस के आलोक में संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष की बैठक की गई। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी अधिकारियों को सख्ती से लॉकडाउन अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री अशोक ने कहा समय सारणी के अनुसार ही आम लोगों को रोड पर चलने की इजाजत मिलेगी। पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने सभी थाना प्रभारी हर हाल में गाईड लाइन का पालन करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया । बैठक में बताया गया कि सरकार ने कुछ चीजों की छूट दी है, गाइडलाइन इस प्रकार है - 1.राज्य सरकार के सारे दफ्तर बंद रहेंगे. जिला प्रशासन, पुलिस, जल आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य, दूरसंचार , डाक विभाग जैसी सेवाओं ...
बिहार में 15 मई तक लॉक डाउन,सरकार ने जारी किया गाइडलाइंस!

बिहार में 15 मई तक लॉक डाउन,सरकार ने जारी किया गाइडलाइंस!

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है. राज्य में लॉकडाउन लगने की जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर दी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, " कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका और अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है." गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बिहार को कैसे बाहर निकाला जाए इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समीक्षा कर रहे थे. साथ ही पटना की सड़कों पर निकलकर स्थिति का भी जायजा ले रहे थे. सोमवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी. इस दौरान कोरोना की गाइडला...
नेपाल के दांग  में भारतीय नम्बर प्लेट लगे वाहन से तीन बच्चों का शव बरामद,जांच जारी!

नेपाल के दांग में भारतीय नम्बर प्लेट लगे वाहन से तीन बच्चों का शव बरामद,जांच जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल के दांग के तुलसीपुर पार्किंग में खड़े एक भारतीय नम्बर प्लेट लगे कार से तीन बालक का शव बरामद किया गया है।इससे सनसनी फैल गई।बताया गया है कि तीनों बच्चे तुलसीपुर के ही रहने वाले हैं।मृतकों की पहचान तुलसीपुर वार्ड 6 बरुवा गावँ के भीम बहादुर परियार के 9 वर्षीय पुत्र सन्दीप,सन्तोष परियार का 7 वर्षीय पुत्र सुवर्ण, व कृष्ण परियार का 6 वर्षीय पुत्र करण परियार के रुप में की गई है।सूचना मिलते ही एसपी गणेश दत्त घटना स्थल पर पहुंच कर छान बिन शुरू कर दी।सूत्रों ने बताया कि दो बच्चों के शरीर पर कपड़े नही थे।कार के एक ओर का शीशा भी फूटा हुआ था।बताया गया है कि उक्त कार जनवरी मे खराब होने के बाद यथावत छोड़ दिया गया था।घटना के बाद पूछ ताछ के लिए कार मालिक यादव प्रसाद गैरे को हिरासत में ले लिया गया है।आशंका है कि खेल खेल में बच्चे कार में घुस गए और फिर गेट लॉक हो गया।लेकिन,रहस्य इस...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!