Wednesday, August 5

ब्रेकिंग न्यूज़

अंतिम चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी,रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में चुनाव आज

अंतिम चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी,रक्सौल व रामगढ़वा प्रखण्ड में चुनाव आज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)।अनुमण्डल के रक्सौल व रामगढ़वा प्रखंड में ग्यारहवें चरण में रविवार को होनेवाले पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी अनुमण्डल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शाम पांच बजे तक संपन्न होगा। मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में 144 निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं,रक्सौल के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सन्दीप सौरभ ने बताया कि प्रखण्ड में 129 पीसीसीपी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 4 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। 1,13583 मतदाता 206 बूथों पर करेंगे मताधिकार का प्रयोगरक्सौल। प्रखंड के तेरह पंचायतों के कु...
कोविड टिका लेने वाली रक्सौल के भलुवहीयाँ की सुनैना देवी को मिला इंडक्शन चूल्हा,10 को मिला थर्मस!

कोविड टिका लेने वाली रक्सौल के भलुवहीयाँ की सुनैना देवी को मिला इंडक्शन चूल्हा,10 को मिला थर्मस!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।' टिका लो,इनाम जीतो'कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण किया गया कोविड-19 सेकंड डोज के पूर्ण सफलता हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार सरकार द्वारा यह पुरस्कार शुरू किया गया है। इसी क्रम में टीकाकरण के विजेता के चयन के लिए शुक्रवार को रक्सौल पीएचसी में लकी ड्रा किया गया। इस दौरान पहले सप्ताह के विजेता व 10 सांत्वना पुरस्कार विजेता का चयन कर उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ये ऐसे प्रतिभागी थे,जिन्होंने टिकाकरण के लिए निर्धारित तिथि के सात दिनों के अंदर टिका लिया। पलनवा थाना क्षेत्र के भलूवहीया वार्ड 6 निवासी सुनैना देवी को विजेता के रूप में इंडक्शन चूल्हा जबकि सुनील पासवान, प्रीति कुमारी,कुसुम देवी,चंद्रावती देवी,गीता देवी,राजवती देवी,मुन्नी देवी,शहनबाज खान, छोटू कुमार,मुन्नी देवी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में थर्मस दिया गया। कें...
एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 23 बौद्ध भिक्षु बालक को किया रेस्क्यू,नेपाल को सौंपा!

एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने 23 बौद्ध भिक्षु बालक को किया रेस्क्यू,नेपाल को सौंपा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बौद्ध भिक्षु के रूप में बिहार के बोध गया ले जाये जा रहे 23 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।साथ ही दो लोगों को नियंत्रण में लिया गया है, जो,इन्हें ले कर बोध गया जा रहे थे।बताया गया है कि ये काठमांडू से बस द्वारा बीरगंज लाये गए थे।उसके बाद उन्हें शुक्रवार को बोधगया ले जाया जा रहा था।नियंत्रण में लिए गए दोनो नेपाली नागरिको का दावा था कि अध्ययन के लिए उन्हें बोधगया ले जाया जा रहा था।लेकिन,डॉक्यूमेंट में त्रुक्ति व पूछ ताछ में अलग अलग जानकारी के बाद मामला सन्देहास्पद बन गया।वहीं,इनके पास इन बच्चों को नेपाल से भारत मे लाने व पढ़ाई के सम्बंध में वैध दसतावेज नही होने व नेपाल से जुड़ा मामला होने की वजह से बच्चों समेत दोनो को बीरगंज प्रशासन को सौप दिया गया।जहां बच्चों को माइति नेपाल संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। मामला शुक्रवार के दोपहर का है।एक साथ इतने बच्चों को बौद्...
आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा योग शिविर आयोजित

आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा योग शिविर आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
 रक्सौल।( vor desk)।आज़ादी के अमृत महोत्सव के समारोह के हिस्से के रूप में बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने योग और प्राणायाम पर एक सत्र का आयोजन किया। करो योग,रहो निरोग के नारे के साथ बीरगंज के एक स्थानीय योग प्रशिक्षक द्वारा आयोजित सत्र में वाणिज्य दूतावास के सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने कहा कि सत्र का उद्देश्य वाणिज्य दूतावास के सदस्यों के बीच अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना और शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग को अपनाने का संदेश फैलाना था।मौके पर डिप्टी कौंसुल तरुण कुमार,कौंसुल शैलेन्द्र कुमार ,शशिभूषण कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। ...
रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को 2023 तक के लिए मिला गुणवता प्रमाण पत्र!

रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को 2023 तक के लिए मिला गुणवता प्रमाण पत्र!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को पेशेंट सेफ्टी व केयर के मामले में गुणवता प्रमाण पत्र दिया गया है।यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स(कौंस्टूएंट बोर्ड,क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया)के चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर डॉ अतुल मोहन कोचर ने एक समारोह के बीच प्रदान किया है।बताया गया है कि हॉस्पिटल के रख रखाव व सेवा के मामले में यह गुणवत्ता प्रमाण पत्र 25 अगस्त 2023 तक के लिए वैध रहेगी।बता दे कि डंकन  हॉस्पीटल  इमानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन ( न्यू दिल्ली )की इकाई है,जो,वर्ष 1930 से संचालित है।हॉस्पिटल में जेनरल सर्जरी,डिलवरी,,फिजियोथेरेपी समेत विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के मामले में बेहतर सेवा व रख रखाव की जांच व समीक्षा के बाद ऊक्त प्रमाण पत्र दिया गया।बता दे कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के तहत कुल 32 479 मरीजो का रजिस्ट्रेसन  किया गया।जबकि, रिपीट रजिस्ट...
जांच में मिला बच्चे के दिल मे छेद,ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेजने की तैयारी

जांच में मिला बच्चे के दिल मे छेद,ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेजने की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )। प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के नोडल पदाधिकारी डॉ मुराद आलम तथा फार्मासिस्ट अली इरफान के द्वारा मंगलवार को नगर परिषद रक्सौल के वार्ड संख्या-20 में एक तीन वर्षीय बच्चे विराट कुमार के हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाया है।जिसके बाद बच्चे के लिए दुआ मांगी जा रही है कि उसका ऑपरेशन सफल हो।स्वस्थ्य हो। जांच के बाद डॉ आलम ने बताया कि उक्त बच्चे के दिल में जन्मजात छेद है जिसका ईलाज ओपन हार्ट सर्जरी के द्वारा किया जाता है।बच्चे को आर बी एस के टीम के द्वारा सदर अस्पताल मोतिहारी के माध्यम से पटना भेजने की तैयारी चल रही है ।जिसे पी एम सी एच या आई जी आई एम एस पटना में हृदय रोग विशेषज्ञों से जांचोपरांत निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री बाल हृदय रोग कार्यक्रम के अंतर्गत अहमदाबाद रवाना किया जाएगा।डॉ आलम ने बताया ...
सड़क निर्माण के क्रम में जाम से लोग परेशान,एसडीओ का कराया गया ध्यानाकर्षण!

सड़क निर्माण के क्रम में जाम से लोग परेशान,एसडीओ का कराया गया ध्यानाकर्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर में चल रहे सड़क निर्माण के कारण केवल एक साइड में आवागमन चालू है, जिससे जाम की समस्या बढ़ गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने आज इस समस्या से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया। साथ ही रक्सौलवासियों के नाम एक अपील भी जारी की। उक्त अपील में डॉ. शलभ ने कहा है कि लंबे समय के बाद मेन रोड का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है। अभी पश्चिम साइड का निर्माण कार्य चल रहा है। गाड़ियों के आवागमन के लिए केवल पूरब साइड की सड़क उपलब्ध है। केवल एक साइड की सड़क चालू रहने के कारण दिन में भयानक जाम की स्थिति बन जाती है। इस जाम में अन्य गाड़ियों के साथ स्कूल बस और एम्बुलेंस भी घण्टों फंसे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हमारा दायित्व बनता है कि पूरब साइड की सड़क पर अपने घर या दुकान के सामने कोई भी ऐसा सामान न रखें जिससे सड़क का अतिक्रमण होता हो ...
रक्सौल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा आयोजित!

रक्सौल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सांगठनिक जिला रक्सौल में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर रक्सौल भाजपा संगठन जिला की बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुये प्रमोद शंकर सिंह ने बताया कि संगठन जिले के रक्सौल आर्यसमाज विवाह भवन में तीन दिवसीय भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाना है। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस शिविर में प्रदेश स्तर से मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई लोग प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के नियमों, व्यक्तित्व विकास सहित कई सत्र आयोजित किये जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर संचालन समिति और व्यवस्था समिति का...
केसीटीसी कॉलेज में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स के लिए 13 से 23 दिसम्बर तक होगा नामांकन

केसीटीसी कॉलेज में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स के लिए 13 से 23 दिसम्बर तक होगा नामांकन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। स्थानीय केसीटीसी काँलेज में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स कराया जायेगा ।जिसके लिए आगामी 13 से 23 दिसम्बर तक नामांकन किया जायेगा। इसकी जानकारी सोमवार को प्राचार्य डाo जयनरायण प्रसाद ने दी।उन्होंने बताया कि इस कोर्स से अभ्यार्थियों को तीन वर्ष से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा देकर तैयार किया जायेगा। नामांकन के लिए कॉलेज में कोर्स हेतु सहायक समन्वयक कुमार अमित को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।प्राचार्य ने बताया कि नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। इस के तहत नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स तो आरंम्भ किया जा रहा है। बच्चों को मनोविज्ञानिक आधार पर, खेल खेल में शिक्षा दी जाती है। सैदान्तिक व प्रायोगिक दोनों आधार पर शिक्षक अभ्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करेंगे।कोर्स के माध्यम कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण देने का प्रावधान सुन...
अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वार बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित!

अमृत महोत्सव पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वार बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा दुतावास परिसर में ऊक्त प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इसमे वीरगंज के प्रशासनिक अधिकारी व महावाणिज्य दुतावास के अधिकारी व कर्मी शामिल थे।आयोजन का उद्देश्य खेल कूद व तंदुरुस्ती का महत्व बनाने के साथ ही नेपाली प्रशासन के साथ दुतावास का बेहतर ताल मेल स्थापित करना था। पांच डबल्स टोली के बिच हुए प्रतियोगिता में सहायक सीडीओ भीम कांत पौडेल व नेपाल पुलिस की प्रतिनिधि टीम विजयी हुई।प्रमुख जिलाधिकारी उमेश कुमार ढकाल व नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रतिनिधि की टीम उप विजेता हुई।जिन्हें भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने ट्राफी दे कर सम्मानित किया।मौके पर डिप्टी कौंसुल तरुण कुमार,कौंसुल शैलेन्द्र कुमार,शशि भूषण कुमार आदी उपस्थित थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!