बहुजन जागृति मंच का शिक्षा,नशामुक्ति व संगठन की मजबूती को ले कर गोष्ठी आयोजित!
रक्सौल।( vor desk)।समाज को बगैर शिक्षायुक्त व नशामुक्त किये सामाजिक परिवर्तन आंदोलन की धारा को मजबूत नही किया जा सकता।इसके लिए हमें शिक्षा को आत्मसात करना होगा और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों तथा बाबा साहेब के आदर्शो को अपना कर समाज को पाखण्ड व अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने होंगे।उक्त बातें बिहार के अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने पड़ोसी देश नेपाल के पर्सा जिलान्तर्गत धोबनी गाविस के बिखमपुर-पिपरा गांव में नवगठित बहुजन जागृति मंच के द्वारा आहुत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शनिवार को कही।उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कुनबे में बंटे बहुजन समाज को संगठित करने की जरूरत है तथा हमें बिकाऊ नही टिकाऊ समाज बनाना है।इसके लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है।तभी नेपाल के बहुजन समाज भी शासन-प्रशासन में संख्यानुपाती भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।विशिष्ट अतिथि भारत के बहुजन समाज पार्टी ...









