पूर्व मुखिया श्याम पटेल बने रक्सौल के निर्विरोध प्रखण्ड प्रमुख,तो,शम्भू दास बने उप प्रमुख,हुआ जबर्दस्त स्वागत!
रक्सौल (vor desk)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में चुनाव प्रेक्षक सह जिला कृषि पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद के देखरेख में रक्सौल एवं आदापुर प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।इसकी जानकारी आरओ सह एसडीओ आरती ने दी।उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम सभी समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उसके बाद रक्सौल प्रखंड के प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें श्याम पटेल प्रमुख एवं शंभू दास उपप्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए है।वहीं उसके बाद आदापुर प्रखंड के हुए चुनाव में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामविचार राय की पुत्री सोनी देवी प्रमुख एवं म0 असलम उपप्रमुख के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए है।निर्वाचन के बाद प्रमुख व उप प्रमुख को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस...









