Friday, March 20

ब्रेकिंग न्यूज़

शत-प्रतिशत टिकाकरण में रक्सौल बना प्रदेश में नंबर वन,चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया साधुवाद!

शत-प्रतिशत टिकाकरण में रक्सौल बना प्रदेश में नंबर वन,चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया साधुवाद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे "महा टिकाकरण अभियान" में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में समाजसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों के साथ साथ रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कर्मठ सदस्यों ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन करते हुए जनहितकारी कार्यों के अन्तर्गत रक्सौल नगरवासियों को वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न प्रकार की प्रचार माध्यमों तथा शारीरिक परिश्रम से जागरूक करते हुए टिकाकरण केन्द्रों तक पहुंचाने के साथ वैक्सीन लगवाने में सहायक बना।सूबे में रक्सौल नम्बर वन बन गया है।यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है और रक्सौल नगर को शत प्रतिशत टिकाकरण वाला नगर निकाय घोषित करने के लिए चेम्बर की ओर से बिहार सरकार को साधुवाद है।उक्त बातें रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने ...
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रक्सौल को सूबे में शत -प्रतिशत टिकाकरण वाला पहला नगर निकाय किया घोषित ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने जताया हर्ष!

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रक्सौल को सूबे में शत -प्रतिशत टिकाकरण वाला पहला नगर निकाय किया घोषित ,विधायक प्रमोद सिन्हा ने जताया हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।अंतराष्ट्रीय शहर रक्सौल एक बार फिर देश भर में चर्चे में है क्योंकि,रक्सौल नगर परिषद पूर्वी चंपारण जिले समेत बिहार प्रान्त में शत प्रतिशत टिकाकरण वाला पहला नगर निकाय बन गया है। इस पर रक्सौल के बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह काफी खुशी की बात है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद रक्सौल में शत-प्रतिशत टीकाकरण सम्पन्न होने के साथ बिहार में नगर परिषद टिकाकरण सम्पन्न में पहला स्थान प्राप्त किया है। जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।इसके लिए उनके स्वस्थ्य नेतृत्व के प्रति मैं उनका आभार प्रकट करते हुए उन्हें दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी के नेतृत्व में रक्सौल नगर के 18 वर्ष से ऊपर...
रक्सौल नगर परिषद पूर्वी चंपारण जिले का पहला शत प्रतिशत टिकाकरण वाला नगर निकाय बना

रक्सौल नगर परिषद पूर्वी चंपारण जिले का पहला शत प्रतिशत टिकाकरण वाला नगर निकाय बना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देशानुसार रक्सौल शहर व पीपराकोठी प्रखंड में मेगा कैंप आयोजित कर 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी लोगों(महिला एवं पुरुष) का कोरोना टीकाकरण पूरा हो गया। जिला प्रशासन के मुताबिक,बनकटवा के बाद पीपराकोठी जिले का दूसरा शत प्रतिशत टीकाकरण वाला प्रखंड एवं रक्सौल नगर परिषद जिला का पहला शत प्रतिशत टीकाकरण वाला नगर निकाय बन गया है। जो लोग किसी कारण वश टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उनका टीकाकरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,रक्सौल व पिपराकोठी में कराया जाएगा। इधर,रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ आरती के नेतृत्व में बैठक कर 4 जुलाई को भी रक्सौल नगर में कैम्प लगाने का निर्णय लिया गया। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि 4 जुलाई को विशेष शिविर लगा कर रक्सौल नगर में छुटे हुए लोगों का टिकाकरण किया जाएगा। इस बाबत...
रक्सौल में ‘आदर्श टीकाकरण केन्द्र’ का एसडीएम आरती ने किया उद्घाटन,हाथों हाथ मिलेगा प्रिंटेड सर्टिफिकेट!

रक्सौल में ‘आदर्श टीकाकरण केन्द्र’ का एसडीएम आरती ने किया उद्घाटन,हाथों हाथ मिलेगा प्रिंटेड सर्टिफिकेट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। शहर के मुख्यपथ स्थित रुप बहार परिसर में भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के बैनर तले सीमा जागरण मंच बिहार, चम्पारण इकाई , बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन , (रक्सौल ), अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (रक्सौल), अखिल भारतीय मारवाड़ी मंच रक्सौल के सहयोग से आदर्श टीकाकरण केन्द्र का उद्घाटन फीता काटकर एसडीएम सुश्री आरती ने किया । रूप बहार परिसर में एसडीएम आरती का स्वागत मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल की महिला अध्यक्षा वीणा गोयल ,सचिव सोनू काबरा, शिखा रंजनसंगीता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल आदि ने पुष्प -गुच्छ देकर स्वागत किया ।आदर्श टीकाकरण केन्द्र में प्रथम टीका 90 वर्षीय महिला दुर्गा देवी को लगा तथा उन्हें एसडीएम ने गुलाब फूल देकर स्वागत किया । एसडीएम आरती ने आदर्श टीकाकरण केन्द्र की परिकल्पना के लिए भारत विकास परिषद रक्सौल एवं उनकी सहयोगी संस्थ...
रक्सौल नप की मुख्य पार्षद उषा देवी की कुर्सी छिनी,अब नए मुख्य पार्षद के लिए होगी चुनाव की कवायद!

रक्सौल नप की मुख्य पार्षद उषा देवी की कुर्सी छिनी,अब नए मुख्य पार्षद के लिए होगी चुनाव की कवायद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* चर्चा व बहस में कुल 25 में मुख्य व उपमुख्य पार्षद सहित 24 पार्षदों ने लिया हिस्सा,बीच मे ही वॉक आउट कर चली गई मुख्य पार्षद*अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 21 तो विपक्ष में पड़े 1 मत, 1 पार्षद रही अनुपस्थित" रक्सौल (vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में' खेला होबे' एपिसोड का पटाक्षेप हो गया।और मामला 'परिवर्तन होबे' की बढ़ गया।अविश्वास प्रस्ताव में मुख्य पार्षद( सभापति ) की कुर्सी बहुमत से छीन गई।मात्र एक पार्षद ने ही उनके समर्थन में मत दिया।इस परिदृष्य के बीच मुख्य पार्षद उषा देवी सदन को बीच मे ही छोड़ कर निकल गई।इस वाक्ये को 'बड़े बे -आबरू हो तेरे कूचे से निकले हम' वाले मुहावरे से जोड़ कर देखा गया! कुछ यूं हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद उषा देवी के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व बहस के बाद...
रक्सौल नगर परिषद में हुए विशेष टिकाकरण का डीडीसी ने लिया जायजा,कुल 4710 लोगों को लगा टिका!

रक्सौल नगर परिषद में हुए विशेष टिकाकरण का डीडीसी ने लिया जायजा,कुल 4710 लोगों को लगा टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
निरीक्षण करते डीडीसी ,एसडीओ व अन्य बारिश व जल जमाव के बीच भी दिखा उत्साह,3 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा टिकाकरण महा अभियान रक्सौल।(vor desk)।जिला में चल रहे टिकाकरण महा अभियान के क्रम में शुक्रवार 02 जुलाई को रक्सौल नगर परिषद में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ।जिसमें केसीटीसी केंद्र व नगर में बने 25 टिकाकरण शिविर यानी कुल 26 केंद्रों पर 4710 लोगों का टिकाकरण हुआ।बारिश व जगह जगह जल जमाव के बीच उत्साह बरकरार रहा।स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अपन जोश और जज्बे का परिचय देते हुए प्रतिकूल मौसम के बीच लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए शाम 5 बजे तक टिकाकरण में जुटे रहे। इधर,इस बीच एसडीओ आरती विशेष टिकाकरण की मॉनिटरिंग करते हुए भी रक्सौल नगर में शत-प्रतिशत टिकाकरण लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 3 जुलाई से शुरू हो रहे टिकाकरण महा अभियान की तैयारी में जुटी रहीं। इधर,डीडीसी कमलेश कु...
एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर से 75 केजी गांजा (नारकोटिक्स) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की अगले सुबह महुअवा थाना क्षेत्र के कुरमिनिया के समीप से एसएसबी कोरैया ने गुप्त सूचना पर उक्त बरामदगी की।पकड़े गये तस्कर की पहचान नेपाल के बारा जिला के सिमरौनगढ अंतर्गत खजानी निवासी 52 वर्षीय सोनेलाल साह के रूप में हुई है।जब्त किये गये गांजे का अनुमानित मूल्य करीब 35 लाख रुपये बताया गया है। एसएसबी के 71 वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक अंशल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद गाँजा को स्थानीय पुलिस को सौप दिया गया है। ...
जनता दल यू ( व्यवसायिक प्रकोष्ठ  ) के प्रदेश सचिव बने भैरव प्रसाद,दिनेश प्रसाद व बबलू केशरीवाल!

जनता दल यू ( व्यवसायिक प्रकोष्ठ ) के प्रदेश सचिव बने भैरव प्रसाद,दिनेश प्रसाद व बबलू केशरीवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल यू ( व्यापारिक) प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तर पर विस्तार किया गया है।जिसमें मोतिहारी के सुमन गुप्ता उर्फ भंसा जी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।वहीं,रक्सौल के रविभूषण प्रसाद उर्फ भैरव गुप्ता को प्रदेश सचिव सह सुगौली विधान सभा प्रभारी,बबलू केशरीवाल को प्रदेश सचिव, दिनेश प्रसाद को प्रदेश सचिव व रक्सौल विधान सभा प्रभारी तथा सुरेश कुमार साह को हरसिद्धि विधान सभा प्रभारी, उमेश कुमार को केशरिया विधान सभा प्रभारी, तथा रामजी गुप्ता को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने इन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनसे पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा विकास की गति तेज होगी।इधर,बीजेपी के नगर अध्यक्ष रह चुके भैरव प्रसाद व इनके सहयोगी बबलू केशरीवाल के जद में शामिल होने पर चर्चा परिचर्चा तेज हो गई है।बधाइयों को सिलसिला शुरू हो गया है। ...
चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।जम्मू कश्मीर में ड्रोन से हुए आतंकी हमला के बाद से ही बिहार- नेपाल सीमा के सीमाई इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।इसी बीच नेपाल बॉर्डर से लगे पूर्वी चंपारण जिला की सुरक्षा में लगे एस एस बी के 20 वी बटालियन को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।सोमवार की शाम में नेपाल से एक चार चक्का गाड़ी से आ रहे तीन लोगों को एसएसबी ने रोका और जाच के क्रम में उनके गाड़ी के डिक्की से 8 पैकेट में 8 पीस चाइनीज ड्रोन कैमरा को जपत किया गया ।पर एसएसबी के पूछताछ में उनके द्वारा कुछ भी नही बताया गया। तस्करी का मामला मानते हुए गाड़ी, ड्रोन समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए कुडवा चैनपुर थानां को सौप दिया गया है।इस संबंध में कुडवा चैनपुर के दयानंद कुशवाहा ने थाना में दर्ज केश में बताया कि 26 जून को उन्हें सूचना मिली कि भारतीय सीमा के पिलर संख्या 848 के पास से एक भारतीय नम्बर क...
रक्सौल में 48763 को लग चुका है टिका,अब टिका खत्म होने से तीन दिनों से परेशान हैं रक्सौलवासी !

रक्सौल में 48763 को लग चुका है टिका,अब टिका खत्म होने से तीन दिनों से परेशान हैं रक्सौलवासी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।एक ओर कोरोना के तीसरे लहर की चेतावनी जारी होने व डेल्टा वेरिएंट के मिलने से हड़कम्प मचा है,वहीं, जिले में टिकाकरण के मामले में अव्वल रहे नेपाल सीमावर्ती रक्सौल  प्रखण्ड में तीन दिनों से वैक्सीन खत्म होने से  टिकाकरण बन्द है।युवा समेत आम जन परेशान हैं।शहर के केसीटीसी कॉलेज केंद्र से लोग रविवार ,सोमवार व मंगलवार को वापस लौटने को विवश हो गए हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर नही लग रहे।जबकि, दूसरी ओर लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाने  के साथ ही बैठक का दौर जारी है,ताकि,सम्पूर्ण टिकाकरण हो सके। यहां 16 जनवरी से  27 जून तक हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर समेत कुल 48763 लोगों को टिका लग चुका है।जिसमे 43811लोगों को प्रथम डोज व 4952 लोगों को द्वितीय डोज पड़ चुका है।इसमे 18 से 44 वर्ष के 19777 को प्रथम व 454 लोगों को दूसरा डोज,45 से 59 वर्ष के उम्र के लोगों को 13495 प्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!