Wednesday, March 18

ब्रेकिंग न्यूज़

वैक्सीन लेने को ले कर रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हजारों लोगों ने किया हंगामा!

वैक्सीन लेने को ले कर रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हजारों लोगों ने किया हंगामा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हंगामा,वैक्सीन सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत गार्ड रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर में शत-प्रतिशत टिकाकरण के दावे के बीच शनिवार को कोविड वैक्सीन लेने पहुंचे नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को वैक्सीन नही लगने के बाद शहर के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर जम कर हंगामा हुआ और पीएचसी प्रबन्धन के खिलाफ नाराज लोगों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया।अनुमान है कि करीब दो हजार लोग वैक्सीन के लिए केंद्र पहुंच गए थे,लेकिन,सोशल डिस्टेंस मेनटेन कराने,कतारबद्ध करने और समुचित सूचना देने की कोई व्यवस्था नही थी। यही कारण रहा कि आक्रोशित लोगों ने वैक्सीन देने में भेद भाव करने व बैक डोर से इन्ट्री कर वैक्सीन लगाने का आरोप लगाते हुए तोड़-फोड़ की कोशिश की।सूत्रों के मुताबिक,नाराज लोगों ने डाटा इन्ट्री ऑपरेटर विपिन कुमार को खींच कर कमरे से बाहर निकालने व डेस्क पर रखे लैपटॉप,मोबाइल, हैमल...
एसएसबी को मिली बड़ी सफलता , 75 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को धर दबोचा!

एसएसबी को मिली बड़ी सफलता , 75 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को धर दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आदापुर प्रखंड एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बना हुआ है ।सशस्त्र सीमा बल के द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिसमें सशस्त्र सीमा बल 71 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट (प्रचालन) अंसल श्रीवास्तव तथा वाहिनी कमांडेंट सुनील कुमार पासवान के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना अनुसार घटना कल शुक्रवार देर रात 9:15 की बताई जा रही है। आदापुर थाना क्षेत्र के लतिहनवा गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिसका नाम हरेंद्र यादव, पिता भुनेश्वर यादव जो तुरकौलिया क्षेत्र के सेमरा का निवासी बताया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि करते हुए सहायक कमांडेंट प्रचालन अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तस्कर को पकड़ा गया है उससे पूछताछ की जा रही है तथा इसके बाद आदापुर थाना को सौंपने की प्रक्रिया भी पूरी की जा...
छौड़ादानों स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन से कट कर एक बुजर्ग की मौत!

छौड़ादानों स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन से कट कर एक बुजर्ग की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-सीतामढ़ी रेल खण्ड के छौड़ादानो रेलवे स्टेशन से पश्चिम डाउन होम सिग्नल के पश्चिम पिलर संख्या 164/9-10 के पास सोमवार को रक्सौल से सीतामढ़ी जानेवाली ट्रेन से कट कर एक साठ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया और कटने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। समाचार प्रेषण तक मृतक व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पायी थी। उक्त घटना की सूचना मिलते आरपीएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो सकी है। लेकिन विभिन्न माध्यमों से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि किसी भी दुर्घटना में मौत होने पर शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक शव सुरक्षित रखे जाने ...
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हासिल कि‍या विश्वास मत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हासिल कि‍या विश्वास मत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। देउबा ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 163 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाद देउबा को प्रधानमंत्री बनाया गया था। बता दे कि नेपाली कांग्रेस प्रमुख देउबा की सरकार के पक्ष में 165 वोट पड़े। 83 सांसदों ने नवगठित सरकार के विरोध में मतदान किया। इस तरह सरकार ने आसानी से संसद में अपना बहुमत साबित कर दिया। संसद की प्रतिनिधि सभा में 275 सदस्य हैं। देउबा ने 13 जुलाई को रिकार्ड पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व में पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पांच माह के भीतर दूसरी बार संसद को बहाल करने का आदेश दिया था। संसद के निचले सदन में नेपाली कांग्र...
एएसपी सागर कुमार झा ने किया रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश

एएसपी सागर कुमार झा ने किया रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रशिक्षु आईपीएस सह एएसपी सागर कुमार झा ने रविवार को रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना के अभिलेखों की जांच की और कर उसे अपडेट करने का निर्देश दिया गया। वहीं,चौकीदारों से शराब बरामदगी मामलों की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के संबंध में पूछताछ की गयी। जबकि इस दौरान दागियों के सामयिक जाँच, गतिविधि पर निगरानी एवं लंबित कांडों के निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। वहीं श्री झा ने आगामी पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक सतर्कता व गश्ती को सुदृढ़ करने हेतु निर्देश दिया।मौके पर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ...
बकरीद व श्रावणी पूजन को लेकर रक्सौल प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित

बकरीद व श्रावणी पूजन को लेकर रक्सौल प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल थाना परिसर में बकरीद व श्रावणी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ विजय कुमार ने किया। बैठक के दौरान सीओ विजय कुमार ने कहा कि आगामी आने वाले पर्व बकरीद व श्रावणी पूजा सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइंस के तहत ही मनाना है,क्योंकि,कोविड के तीसरे लहर का खतरा बरकरार है। बकरीद के मौके पर मस्जिद व ईदगाह में नमाज अदा नही किया जाएगा, इसलिए,घर पर ही पर्व मनाएं। वही सावन के अवसर पर मंदिरों के पास मेला का आयोजन व भीड़ निषेध है। उन्होंने कहा कि आगामी मास अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसको लेकर अभी से ही सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिए आगामी आने वाले पर्व को हम सभी अपने घर मे ही मनाए। मौके पर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर, मदन प्रसाद गुप्ता,रवि गुप्ता, प्रेमचंद्र कुशवाहा, सुरेश चौहान,मो. एहतेशाम, मो शमसुद...
बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का हल्ला बोल प्रदर्शन!

बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का हल्ला बोल प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।देश मे लगातार पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही रसोई गैस, सब्जी एवं तेल खरीद पाना आम लोगो के लिए कठिन हो चला है ।जिसको लेकर बिहार की विपक्षी पार्टी राजद द्वारा पूरे बिहार में ब्लाक स्तर पर बीजेपी को घेरने का कार्यक्रम किया।इसी कड़ी में नरकटिया विधान सभा के राजद विधायक डॉ0शमीम अहमद ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।वे अपने आवास से बैलगाड़ी पर निकले और अपने समर्थकों के साथ पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए।यही नही पीएम मोदी व सीएम की शव यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर डॉ शमीम ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई से जीना मुहाल हो गया है।इसलिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर राज्य में दो दिवसीय आंदोलन शुरू किया गया है।इसके तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इधर,युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम के नेतृत्व में श...
इग्नू जून सत्रांत की परीक्षा 3 अगस्त से,जुलाई 2021सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन शुरू

इग्नू जून सत्रांत की परीक्षा 3 अगस्त से,जुलाई 2021सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2021 की सत्रांत परीक्षाएं आगामी 3 अगस्त 2021 से प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की जून में होने वाली सत्रांत परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखकर इन सत्रांत परीक्षाओं में मात्र अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर उपाधि कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो के अलावा एक वर्ष अवधि के डिप्लोमा कोर्स, 6 महीने अवधि के प्रमाण पत्र कार्यक्रम के विद्यार्थी शामिल होंगे। अन्य वर्षो के छात्रों के लिए अलग से घोषणा की जाएगी। यह परीक्षा पूरे देश में 3 अगस्त से प्रारंभ होकर 9 सितंबर तक चलेगी। क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा द्वा...
आईसीपी लिंक रोड को अभियान चला कर रक्सौल प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

आईसीपी लिंक रोड को अभियान चला कर रक्सौल प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अतिक्रमण को लेकर रक्सौल प्रशासन सख्त दिख रही है।आईसीपी बाईपास रोड 4 लेन में प्रस्तावित है।वहीं,इस सड़क को शहर से लिंक किया जा रहा है।दूसरी ओर सड़क पर अतिक्रमण से समस्या खड़ी हो रही है। जिसको ले प्रशासन ने बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों के मुताबिक, आईसीपी लिंक रोड पर अतिक्रमण किये हुए भूमि को अभियान चला कर मुक्त कराया गया। मौके पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, डीसीएलआर रामदुलार राम, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार व हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार आदि मौजूद थे। ...
100 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी व पुलिस की छापेमारी के क्रम में ड्रग्स माफिया तमन्ना हो गई फुर्र

100 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी व पुलिस की छापेमारी के क्रम में ड्रग्स माफिया तमन्ना हो गई फुर्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर एसएसबी 47 वी बटालियन व हरैया पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में 100 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है।युवक को शहर के रामजी चौक से नियंत्रण में लिया गया। नेपाल के पर्सा जिला के झौवागुठी निवासी अयोध्या पंडीत के पूत्र सोनेलाल पंडीत नामक नेपाली युवक से पूछ ताछ के बाद बयान के आधार पर शहर के स्मैक कारोबारी के अड्डे पर छापेमारी की गई। तुमड़ीया टोला वार्ड नंबर 1 निवासी ड्रग्स माफिया नेयाज नवी और पत्नी तमन्ना के घर की घेराबंदी से हड़कम्प मच गया।लेकिन, इस छापेमारी की भनक लगते ही टीम हाथ मलते रह गई और मुख्य आरोपी तमन्ना फरार हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार सोनेलाल ने पुलिस और एसएसबी के समक्ष इस धंधे में लिप्त लोगों और कारोबार के बारे में कई खुलासे किए हैं, जिससे धन्धे बाजों में हड़कम्प है।यह ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!