यूक्रेन में फंसा रक्सौल का लाल रंजन राज,भारत सरकार से मदद की गुहार!
रक्सौल।( vor desk )।यूक्रेन पर रूस के हमले तेज हो गए हैं। इस जंग के बीच विपरीत हालात में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं।इसमे रक्सौल के सभ्यता नगर के रंजन राज भी शामिल हैं।जो वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे।वे भारत के तीन साथियों के साथ एक होस्टल में छुप कर शरण लिए हुए हैं।
उन्होंने एक वीडियो वायरल कर भारत सरकार और परिजनों से मदद की गुहार लगाई है।वहीं,उन्होंने अपने दुःख को भी बताया कि कैसे मुश्किल हालात में हैं।उन्हें खाने पीने की भी दिक्कत है।जान पर बन आई है।
https://youtu.be/4ZbO_i7Vf7k
देखिए वीडियो:यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें
वहीं,रक्सौल में रंजन राज के माता-पिता परेशान हैं।घर मे चूल्हा नही जला है।माँ शोभा देवी लगातार रोये जा रही है।उनकी मांग है कि भारत सरकार भारत के बेटों को वतन सुरक्षित वापस लाये।बताया गया है कि द...









