Thursday, August 6

ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस पर जगमग हुए सरकारी दफ्तर,कार्यक्रम हुए आयोजित!

बिहार दिवस पर जगमग हुए सरकारी दफ्तर,कार्यक्रम हुए आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल समेत पूरे राज्य भर में बिहार दिवस मनाया गया।सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रही।वहीं,अनुमण्डल व प्रखण्ड कार्यालय व प्रखण्ड संसाधन केंद्र समेत विभिन्न सरकारी दफ्तर रोशनी से जगमग रहे। इसी क्रम प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय( पुरंदरा, मौजे )में बिहार दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। पोषक क्षेत्र में रैली का आयोजन,निबंध प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, शिक्षक राजकुमार गुप्ता, बलराम प्रसाद सिंह,रामाशीष प्रसाद,रंजय पासवान,अब्दुल रहमान अंसारी,मुस्तकीम,सरिता देवी,कुमारी निधि प्रसाद,सीमा देवी, आरा, मंसफ हुसैन समेत वीएसएस अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,( पुरंद्रारा पंचायत के उप मुखिया )भी शामिल हुए। ...
भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा भारत-नेपाल पर्यटन प्रवर्द्धन व आपसी सहयोग -समन्वय को ले कर संगोष्ठी आयोजित!

भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा भारत-नेपाल पर्यटन प्रवर्द्धन व आपसी सहयोग -समन्वय को ले कर संगोष्ठी आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।आजादी का अमृत महोत्सव (भारत @ 75) के समारोह के हिस्से के रूप में नेपाल के वीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा "बिहार सरकार और नेपाल के मधेश प्रदेश सरकार के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने" विषयक एक गोष्ठी आयोजित हुआ। बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय महावाणिज्य दुत नितेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत -नेपाल के बीच द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के पर्यटकों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करना था।इसके साथ ही इस संबंध में सरकारी और निजी एजेंसियों के बीच संपर्क व समन्वय स्थापित करना था। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के उद्योग, पर्यटन और वन मंत्री शत्रुघ्न महतो थे।जिन्होंने अपने सम्बोधन में नेपाल -भारत के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक रिश्तो का...
रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेडीमेड व्यापारी से लूट -गोली मारने की घटना को ले कर एसपी को लिखा पत्र,जताया क्षोभ

रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेडीमेड व्यापारी से लूट -गोली मारने की घटना को ले कर एसपी को लिखा पत्र,जताया क्षोभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वी चम्पारण जिला पुलिस अधीक्षक को व्यवसायियों के जान माल की सुरक्षा हेतु पत्र लिखकर अपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर चिंतन करते हुए समस्याओं से अवगत कराया।जिसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया किदिनांक 20 मार्च 2022 को रक्सौल के जाने माने कपड़ा व्यवसायी विवेक वर्णवाल को दरपा थाना अंतर्गत रास्ते में पेशेवर अपराधियों ने सरेआम दिनदहाड़े गोली मारकर मोबाइल सहित नगदी रुपए लूट कर आसानी से भाग लिए। उपरोक्त घटना पर क्षोभ प्रकट करते हुए महासचिव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक महोदय को ध्यानाकर्षण कराते हुए लिखा कि आये दिन अनुमंडल क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई,जिसके परिणामस्वरूप पूर्व में व्यवसायियों के साथ कई घटनाएं घट चुकी है।ससमय अपराधियों पर लगाम न...
रघुनाथपुर स्थित सन साइन इंटरनेशनल नामक फर्म के गोदाम में हुई भीषण आगलगी,करोड़ो की हुई क्षति

रघुनाथपुर स्थित सन साइन इंटरनेशनल नामक फर्म के गोदाम में हुई भीषण आगलगी,करोड़ो की हुई क्षति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमण्डल अंतर्गत रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथ पुर स्थित सन साइन इंटरनेशनल के गोदाम में हुई भीषण आगलगी से हड़कम्प मच गया।घटना में पिकअप सहित करोड़ो का समान जल कर नष्ट हो गया। फर्म से इडिबल ऑयल, बेकरी व मैदा का होलसेल व रिटेल सप्लाई का कारोबार बिहार- यूपी समेत अन्य राज्यो तक फैला था।फर्म पूर्व नगर परिषद सभापति ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार का बताया गया है।आगलगी का कारण सॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना रात्रि करीब 12 बजे घटित हुई।सूचना मिलते ही पुलिस व फायरबिग्रेड टीम पहुंच गई।लेकिन,आगलगी इतनी भीषण थी कि मोतिहारी,अरेराज,छौड़ा दानों समेत विभिन्न जगहों के छह दमकल के आने के बाद स्थिति सोमवार की सुबह नियंत्रित हो सकी है।हालांकि,पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
परंपरा व संस्कृति के रंग में सरोबोर रही रक्सौल की होली,खूब उड़े रंग-गुलाल!

परंपरा व संस्कृति के रंग में सरोबोर रही रक्सौल की होली,खूब उड़े रंग-गुलाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना काल से उबरने के बाद रंगों का त्योहार होली का रंग खूब जमा। आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक होली पर्व पर होली मिलन समारोह का दौर तो चला ही, साथ ही साथ इस बार दो दिनों तक होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।सीमाई रक्सौल में शनिवार को होली मनाई गई।लेकिन,ग्रामीण क्षेत्रों समेत नेपाल के वीरगंज व अन्य तराई क्षेत्रो में शुक्रवार को ही होली मनी। रक्सौल होली को रक्सौल में अलग-अलग हिस्सों में अनोखे अंदाज में मनाया गया।गुरुवार की रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार के सुबह से ही रंगोंं का उत्सव होली को लेकर पुरे रक्सौल के पच्चीस वार्ड में जगह-जगह खुशी व मस्ती का आलम रहा। परंपरा व संस्कृति व मूल्यों को संजोने में अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नटराज सेवा संगम ने होली के अवसर पर संस्था द्वारा इस बार भी झांकी निकाली।उन लोगों द्वारा जगह-जगह सड़कों पर रुक कर झाल-...
अपराधियों ने लहना वसूल लौट रहे रक्सौल के रेडीमेड व्यवसायी विवेक वर्णवाल को गोली मारी,स्थिति नाजुक!

अपराधियों ने लहना वसूल लौट रहे रक्सौल के रेडीमेड व्यवसायी विवेक वर्णवाल को गोली मारी,स्थिति नाजुक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के नागा रोड निवासी रेडीमेड व्यवसायी को अज्ञात अपराधियो के समूह ने रविवार को गोली मार दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, घायल व्यवसायी ओम प्रकाश वर्णवाल का पुत्र विवेक वर्णवाल(42 ) बताया गया है।जिसे डंकन अस्पताल ने रेफर कर दिया है।इसके बाद गम्भीर स्थिति में शहर के लक्ष्मी पुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।श्री वर्णवाल का शहर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित ताला चौक पर रेडीमेड दुकान है। बताया गया है कि वे लहना वसूलने गए थे।इसी बीच घात लगा कर बैठे अपराधियो ने लूट पाट के दौरान गोली मार दी।हालांकि, कितनी राशि लूटी गई है,इसका खुलासा नही हो सका है।घटना दरपा थाना क्षेत्र के लोहडिया गांव के समिप पसाह नदी के पास घटित हुई।विवेक बाइक से थे। गोली लगने से घायल विवेक को गम्हरिया चौक पर निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।उसके तुरन्त बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर...
श्री रौनियार वैश्य बन्धु समिति का होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, खूब उड़े रंग गुलाल!

श्री रौनियार वैश्य बन्धु समिति का होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, खूब उड़े रंग गुलाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पारम्परिक मूल्यों व भारतीय संस्कृति के रंग में डूब कर ही प्रगतिशील समाज का निर्माण सम्भव है।होली बुराई पर अच्छाई का पर्व है।यह पर्व जाती,धर्म -मजहब को पाट कर समाजिक समरसता लाता है।हमे चाहिए कि नशा मुक्त होली मनाये और परम्परागत रंगो से होली खेल कर पानी बचाए।उक्त बाते श्री रौनियार वैश्य बन्धु समिति द्वारा आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह के अवसर पर समिति के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त ने कही। संस्था के अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ने होली कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हुड़दंग नही सत्संग का पर्व है।कोरोना काल के बाद हमे एक बार फिर प्रकृति रंग से जुड़े इस पर्व को मनाने का अवसर मिला है।इसलिए इसे समरसता व सद्भाव के माहौल में मनाएं। आयोजित होली मिलन समारोह में बुजुर्ग दम्पति के रूप में बलराम प्रसाद व उनकी पत्नी जानकी देवी को सम्मानित किया गया। ...
शांति समिति की बैठक आयोजित,शांति व सद्भाव के बीच होली एवं शब -ए-बारात मनाने की अपील!

शांति समिति की बैठक आयोजित,शांति व सद्भाव के बीच होली एवं शब -ए-बारात मनाने की अपील!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के हरैया ओपी थाना में पुलिस निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर की अध्यक्षता में होली व शब-ए-बारात को शांति पूर्ण व सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हरैया ओपी प्रभारी अनुज कुमार मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गयी। श्री ठाकुर ने कहा कि असमाजिक तत्वों -हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।पकड़े जाने पर वे बख्शे नही जाएंगे।उन्होंने आम जनो से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की हुड़दंगियों की सूचना अगर मिलती है तो इसकी खबर अविलंब प्रशासन को करें। उन्होंने कहा कि ये पर्व आपसी भाईचारा का है, जिसे शांतिपूर्ण से मनायें। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख श्याम पटेल,उप प्रमुख शम्भू दास, अधिवक्ता उमेश चौरसिया, रामनिवास भारती, अमरजीत चौरसिया ,विक्रमा ...
आदापुर:पंचायत शिक्षक नियोजन विवाद के घेरे में,धांधली के लग रहे आरोप!

आदापुर:पंचायत शिक्षक नियोजन विवाद के घेरे में,धांधली के लग रहे आरोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आदापुर में आहूत पंचायत शिक्षक नियोजन विवादों के घेरे में आ गया है।नियोजन के लिए काउंसेलिंग में उपस्थित लोगों का आरोप है कि वे दिन भर काउण्टर पर जमे रहे किन्तु उनकी एक नही सुनी गई और कोटिवार अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था,किन्तु नियोजन समिति द्वारा व्यापक धांधली बरती गई।कोरैया पंचायत के विकलांग शिक्षक अभ्यर्थी जितेंद्र कुमार महतो दिन भर इंतजार करते रह गये कि लेकिन उनकी एक नही सुनी गई और उन्हें नियोजन से वंचित कर दिया गया।लक्ष्मीपुर-पोखरिया व अंधरा पंचायत में शिक्षक अभ्यर्थियों के मौजूद रहने के बाद भी काउंसेलिंग नही किया गया।इस मुद्दे को लेकर वंचित अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार को पंचायत शिक्षक नियोजन शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में विभिन्न पंचायतों के अलग-अलग काउंटर खोले गए थे और अभ्यर्थियों की भीड़ जमी हुई थी।बावजूद,अं...
‘सम्भावना ‘ के होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन में-” बहे लागल फागुन के बयार…!”

‘सम्भावना ‘ के होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन में-” बहे लागल फागुन के बयार…!”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।वर्ष 2004 में साहित्य,समाज,कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था 'संभावना' द्वारा होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के श्री रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,रक्सौल नगर परिषद की सभापति चंदा देवी, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता,पश्चिमी चम्पारण के उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह,संभावना के अध्यक्ष भरत गुप्ता ,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,महासचिव दिनेश धनोठिया,सचिव राजेश गुप्ता( शिक्षक ) समेत संगठन मंत्री रविन्द्र मिश्रा,कोषाध्यक्ष भैरव गुप्ता,राजकुमार गुप्ता आदि समेत विभिन्न राज्यो से आये प्रख्यात कवियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कवियों को दोशाला ओढाने के साथ बुके दे कर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुवात कवयित्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!