कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम बाबू यादव को 6 वर्षो के लिए किया निष्कासित,एमलसी चुनाव में राजद प्रत्याशी को मदद करने का आरोप!
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में हो रहे एमलसी चुनाव में कांग्रेस व राजद की आपसी तल्खी सामने आ गई है।अब तक कांग्रेस व राजद यानी दोनो पार्टी महागठबंधन में एक साथ मिल कर लड़ती थी।उप चुनाव के बाद से तनाव बढा है और तल्खी साफ दिख रही है।महागठबंधन में रहे राजद के प्रत्याशी को चुनाव में समर्थन पर कांग्रेस ने अपने एक नेता के विरुद्ध तलवार खींच ली है।आरोप है कि रक्सौल के कांग्रेस नेता राजद के एमलसी प्रत्याशी बबलू देव को मदद कर रहे हैं।
इसी वजह से रक्सौल विधानसभा क्षेत्र संख्या 10 से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता रामबाबू यादव को पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया गया है।इस बाबत कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिसूचना जारी कर दिया गया है ।मिली जानकारी के मुताबिक,जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल एवं अन्य लोगों से प्राप्त लिखित एवं मौखिक शिकायत के आधार पर यह...









