एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई व एनजीओ प्लान इंडिया द्वारा मानव तस्करी रोकने के लिए बैठक आयोजित!
रक्सौल।( vor desk )। मानव तस्करी रोधी इकाई (क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया) सशस्त्र सीमा बल व एनजीओ प्लान इंडिया द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया । यह बैठक एकीकृत जांच चौकी ( ICP) पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया तथा उन्होंने सभी संस्थाओं और एनजीओ से मानव तस्करों का डाटा तैयार करने में सहयोग की मांग की। जिससे समय समय पर मानव तस्करों को पहचान कर उन पर कार्यवाही की जा सके।
इंस्पेक्टर शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी रोधी इकाई (क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया) कार्यालय 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केवल बोर्डर पर मानव तस्करी के अपराध पर ही कार्य नहीं कर रही है बल्कि दूसरे राज्यों में सरकारी संस्थाओं और एनजीओ के सहयोग से कार्य कर रही है।नेपाल और बिहार की कई पीड़ितों को भारत के दूसरे राज्यों से उद्दार (रेस्क्यू) कर उनके...









