Friday, March 20

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल के सिसवा गांव में करंट लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रक्सौल के सिसवा गांव में करंट लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।रक्सौल प्रखंड के सिसवा पंचायत के बाजार टोला गाँव में सोमवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मुर्गी फार्म स्थित नंगे बिजली तार से करंट लगने के कारण पन्नालाल राय की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि दुसरा अशोक राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते पूरे गांव में अफरातफरी मच गयी ।ग्रामीण शव देखने उमड़ पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल बिजली आपूर्ति कटवा कर घायल को ईलाज के लिए रक्सौल ले जाया गया जहाँ उसकी स्थिति चन्तिाजनक बनी हुयी है।घटना की पुष्टि रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना उस वक्त घटी जब वे दोनों मुर्गी फार्म के बगल के अपने खेत से लौट रहे थे। मुर्गी फार्म के पिछे सियार से सुरक्षा के ल...
कांग्रेस नेता राम बाबू यादव कुशेश्वर स्थान क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे कैम्पिंग,पार्टी ने दी जिम्मेवारी

कांग्रेस नेता राम बाबू यादव कुशेश्वर स्थान क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे कैम्पिंग,पार्टी ने दी जिम्मेवारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। बिहार में दो सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। जिसमे पहला कुशेश्वरस्थान एवं दूसरा तारापुर है। जिसको लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के निर्देश पर कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने हेतु बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से एक कमिटी का गठन किया गया है।इस कमिटी में रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके तहत पार्टी ने कांग्रेस नेता रामबाबू यादव को दायित्व का भार देते हुए उनको कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के प्रभारी डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद एवं सह प्रभारी कौकब कादरी कार्यकारी अध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित कर चुनाव गतिविधि में अपनी सक्रियता सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दी है।इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि पूरी...
रक्सौल के सिसवा गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाइ ने ली छोटे भाई की जान,जांच शुरू

रक्सौल के सिसवा गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाइ ने ली छोटे भाई की जान,जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।प्रखण्ड के सिसवा पंचायत के वार्ड 1 में दो सहोदर भाइयों के बीच जमीन को ले कर हुई हिंसक झड़प में दीना यादव की मौत हो गई। बताया गया कि बीते दो दिनों से आपस मे जमीन व सम्पति के हिस्सेदारी को ले कर विवाद चल रहा था।निर्माण के लिए इंट मंगाया गया।जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जोखू राय ,भैरव राय,,बद्री राय ,सन्तोष, रवीता आदि ने बांस से प्रहार कर दिया।जिसके बाद दीना यादव गम्भीर जख्मी हो गए।जिनकी उपचार के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई। जोखू राय बड़ा भाई बताये गये हैं,जिनके पास दीना यादव हिस्सा लगाने की मांग करने गए थे। घटना की सूचना पर रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वहीं,जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।आरोपियों की तलाश जारी ह...
अम्बेडकर ज्ञान मंच का चौथा स्थापना दिवस मना,भ्रांतियों-कुरीतियों व अंधविश्वास को जड़ से मिटाने का लिया गया संकल्प!

अम्बेडकर ज्ञान मंच का चौथा स्थापना दिवस मना,भ्रांतियों-कुरीतियों व अंधविश्वास को जड़ से मिटाने का लिया गया संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के एक आवासीय होटल में गुरुवार को अंबेडकर ज्ञान मंच के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन संस्थापक मुनेश राम,अध्यक्ष रविन्द्र कुमार,संरक्षक राजेन्द्र राम,जेएसएस मिथलेश कुमार मेहता,वार्ड पार्षद प्रेमचन्द्र कुशवाहा, पत्रकार दीपक कुमार,विपिन कुशवाहा, सैफुल आजम,चन्द्रकिशोर पाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस समारोह में उपस्थित मंच के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।वक्ताओं ने मंच के सामाजिक कार्यो व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक क्षेत्रों में किये गए योगदानों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों और कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि मंच का गठन बहुजन समाज में जन्मे संत गुरु महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित समाज की स्थाप...
नेपाल में पिकिनिक पर गए मोतिहारी के तीन लोगों की मौत,मचा कोहराम

नेपाल में पिकिनिक पर गए मोतिहारी के तीन लोगों की मौत,मचा कोहराम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बॉर्डर खुलते ही पिकनिक मनाने जाना पड़ा महंगा रक्सौल।( vor desk )।नेपाल सुलभ व सस्ता पर्यटकीय स्थल है।इस कारण मस्ती के लिए भारतीय पर्यटकों का आकर्षण नेपाल के प्रति बना रहता है।कोविड संक्रमण की वजह से डेढ़ वर्षो बाद बॉर्डर खुलने के बाद वहां टूर पर जाने की होड़ लगी हुई है।शराब -शबाब-कबाब के लिए बिहार व यूपी आदि राज्यो समेत सीमाइ इलाके से लोग बड़ी संख्या में नेपाल पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के तीन युवक अपने बी आर 06क्यू4141 नम्बर की भारतीय वाहन से दशहरा में नेपाल घूमने गए थे। इस बीच,सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।तीनो मित्र थे। शुक्रवार की देर रात 11 बजे के लगभग में बीरगंज- पथलैया सड़क खण्ड अंतर्गत बारा जिला के नीतिनपुर चौक के पास नेपाली टैंकर ना 3 ख 7549 से भिड़ंत में उनके कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में भारतीय कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जिं...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीएसपी बने रक्सौल के लाल आनन्द सिंह को किया सम्मानित ,दी शुभकामनाएं!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने डीएसपी बने रक्सौल के लाल आनन्द सिंह को किया सम्मानित ,दी शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के हरनाही पंचायत के कनना ग्राम निवासी मोहन सिंह के पुत्र आनन्द कुमार सिंह को रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया। बता दे कि बिहार के सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा बीपीएससी (पीसीएस) में (डीएसपी) के पद पर चयन हुआ है। डीएसपी बनने पर उनको बुके और अंगवस्त्र भेंट कर विधायक श्री सिन्हा ने सम्मानित किया। विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा रक्सौल के साथ चम्पारण का नाम रौशन करने पर डीएसपी आंनद को बहुत सारी बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि धन्य है वो माता पिता जिन्होंने ऐसे बालक को जन्म दिया। डीएसपी बनने पर समाज को गर्व का अनुभव हो रहा है। आनन्द कुमार ने अपने इस कामयाबी से रक्सौल में विशिष्ट स्थान बनाया है। इस दौरान भाजयुमो महामंत्री ई०जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकि...
आपसी रंजिश में ‘दो बेटों’ की मौत,मृतकों के पत्रकार और पीडीएस डीलर पिता गिरफ्तार!

आपसी रंजिश में ‘दो बेटों’ की मौत,मृतकों के पत्रकार और पीडीएस डीलर पिता गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।अनुमण्डल के आदापुर थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश को लेकर तू तू मैं का विवाद खूनी रूप ले लिया।जिसमें पत्रकार पुत्र सहित दो युवकों की जान चली गई।जबकि,एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो कर जीवन और मौत से जूझ रहा है । घटना आदापुर प्रखण्ड कर श्यामपुर बाजार(पोखरा के समीप) की है। गुरुवार की देर रात्री तू तू मैं की घटना खूनी रूप ले लिया।मजे की बात तो यह है कि इस एरिया में दुर्गा पूजा का मेला लगा था।लेकिन,मेला में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम की भूमिका पर सवाल खड़े हो गया कि वे वारदात के समय कहाँ थे?लोगों में इस बात का आक्रोश है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण दो जान चली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,मृतक दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। इनके बीच पूर्व से नाले के पानी के बहाव को लेकर विवाद चला आ रहा था।इसी रंजिश को ले कर बात बढ़ी। सूत्रों व मोहल्लेवासियों ने बताया कि...
डीएम के निर्देश पर रक्सौल की सड़कों पर  ‘वन वे सिस्टम’ कल से, आदेश पर अमल के लिए बैठक में बनी रणनीति!

डीएम के निर्देश पर रक्सौल की सड़कों पर ‘वन वे सिस्टम’ कल से, आदेश पर अमल के लिए बैठक में बनी रणनीति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर के बाटा चौक से लेकर नहर चौक तक 'चांदनी चौक 'बनाने के वायदे के साथ हो रहे सड़क निर्माण को लेकर रक्सौल वासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं।रोज रोज दुर्घटना हो रही है।सड़क पर दिन भर महा जाम की स्थिति बनी हुई है।इस क्रम में सड़क निर्माण के नाम पर सड़क के पश्चिमी हिस्से को खोद कर त्योहार के समय बदहाल छोड़ दिया गया है।व्यापारी ,श्रद्धालु,आमजन,पर्यटक सभी परेशान हैं। अब इस सड़क पर दशहरा के समय' नर बली'न चढ़े ,इसको ले कर प्रशासन कुम्भकर्णी नींद से उनींदे स्थिति में जगी है।शहर में वन वे सिस्टम लागू करने की कवायद शुरू हुई है। बताया गया है रक्सौल प्रशासन की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के बाद विधायक प्रमोद सिन्हा ने प्रशासन के साथ सड़क के निरीक्षण के बाद विगत दिनों एक बैठक की थी।बावजूद स्थिति जस का तस था। शहर में यातायात व्...
शोभा यात्रा के बीच माता का डोला पहुंचा पंडाल,सप्तमी को माता का पट्ट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु!

शोभा यात्रा के बीच माता का डोला पहुंचा पंडाल,सप्तमी को माता का पट्ट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जय माता दी,अबे भवानी मैया की जय, शेरावाली मैया की जय,दुर्गा मैया की जय जैसे मां भगवती के जयघोष व देवी माता के गीतों से सीमाइ शहर रक्सौल समेत अनुमंडल क्षेत्र में भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो गया। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को मां दुर्गा की डोली यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। जो काफी आकर्षक रही।माता की डोली यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालु अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क के दोनों किनारे खड़े हो गये।पंडालों व मंदिरों में डोला पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजा अर्चना हुई।फिर माता का पट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया।सन्ध्या काल पूजा पंडालों में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ पड़े।पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा भी इस अवसर पर रामगढ़वा के बन्धु बरवा गांव स्थित सिंहासिनी माई मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चना किया और आशीर्वाद लिया। ...
रक्सौल प्रशासन ने दी हिदायत-‘ झूला लगा और मेला सजा तो,खानी होगी जेल की हवा’

रक्सौल प्रशासन ने दी हिदायत-‘ झूला लगा और मेला सजा तो,खानी होगी जेल की हवा’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अनुमण्डल कार्यालय में हुई बैठक,रात्रि में औचक निरीक्षण रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल व सरकारी गाइड लाइंस के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है।प्रशासनिक अधिकारी लगातार शहर के पुजा पंडालों की तैयारी पर नजर रखे हुए हैं।विधि व्यवस्था की समीक्षा व निगरानी में हैं। इसी बीच एक ओर जहां, रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में सोमवार को एसडीएम आरती द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों व पूजा समितियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि पूजा पंडाल में जागरण, डीजे व राम लीला, आदि कार्यक्रम का आयोजन नही करना है। वहीं पूजा पंडाल में मेले का आयोजन व झूला नही लगाया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। वहीं उन्होंने पूजा समिति को कोविड-19 के सभी मानकों का प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी और इसके साथ सु...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!