रक्सौल के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क और नाले के तकनीकी पहलुओं की जांच कराए जाने की मांग
रक्सौल।(vor desk )।किसी भी शहर के सौंदर्यीकरण में वहाँ की मुख्य सड़क और मुख्य नाले की गुणवत्ता का खास महत्व होता है। रक्सौल मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क और नाले के संदर्भ में नगर परिषद स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ ने कुछ विंदुओं को डीएम मोतिहारी, एसडीएम व कार्यपालक पदाधिकारी रक्सौल के संज्ञान में देते हुए इनकी गुणवत्ता की जांच तकनीकी टीम के द्वारा कराए जाने की मांग की है।
डॉ. शलभ ने अपने पत्र में बताया है कि मुख्यमार्ग के किनारे निर्माण किये जा रहे नाले की ऊँचाई सड़क से दो फीट तक होने के कारण लोगों को अपने घर या दुकान से सड़क पर चढ़ना उतरना मुश्किल हो रहा है। मुख्य सड़क से जहाँ जहाँ गली निकलती है वहां की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है। बाइक या गाड़ी को गली या घर से सड़क पर निकालना कठिन हो गया है। नाले की असामान्य ऊँचाई के कारण नाले और सड़क के बीच रैंप बनाना होगा जो सड़क पर...









