डस्टी कार्गो ढुलाई मामले को ले कर एडीएम पहुंचे रक्सौल, हाई मास्ट नेशनल फ्लैग के लिए किया स्थल निरीक्षण!
रक्सौल।(vor desk )।रेलवे यार्ड से नेपाल के लिए शुरू होनेवाले डस्टी कार्गो ढूलाई कार्य को लेकर रविवार को देर शाम अपर समाहर्ता राजस्व पवन कुमार सिन्हा ने रक्सौल आईसीपी लिंक रोड़ का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शहर के परेउवा ढाला से लेकर आईसीपी तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सड़क के अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराने का निर्देश दिया। वहीं सड़क में लगे विद्युत पोल और सड़क किनारे के पेड़ों को शीघ्र हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। ताकि इस सड़क के माध्यम से डस्टी कार्गो ढूलाई में कोई परेशानी नहीं हो।
बता दे कि 1 अगस्त से ही यह डस्टी कार्गो की ढुलाई इस आइसीपी लिंक रोड से होनी थी।लेकिन,कन्स्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा कार्य समय पर पूर्ण नही करने से अवरोध हो गया ,जिसको ले कर रोड कन्स्ट्रक्शन डिपार्टमेंट को अविलं...









