पलनवा पुलिस की पिटाई से महिला की मौत का आरोप,परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ किया अनुमंडल कार्यालय का घेराव,हुआ विरोध प्रदर्शन!
रक्सौल।( vor desk )कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से महिला की जान जाने का मुद्दा तूल पकड़ गया है।पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने पलनवा पुलिस पर महिला की मार पीट के हत्या करने के आरोप लगाते हुए शव के साथ अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया और पुलिस- प्रशासन के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीओ आरती व एसडीपीओ चंद्र प्रकाश ने पीड़ित परिजनो को समझा बुझा कर शांत कराया और जांच कर कार्रवाई का आश्वसन दिया।आश्वासन देने के बाद पीड़ित व आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया।बताया गया कि सोमवार की सुबह ही पीड़ित परिजन व सैकडो ग्रामीणो ने शव के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर डिसीएल आर रामदुलार राम, सीओ विजय कुमार, रामगढ़वा सीओ मणिभूषण प्रसाद समेत रामगढ्वा,आदापुर ,हरैया ओपी की पुलिस टीम पहुंच गई।वहीं इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर सदल बल अनुमंड...









