एसएसबी व सीमा जागरण मंच द्वारा रक्षा बंधन उत्सव आयोजित,बहनों ने जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी!
रक्सौल।( vor desk )।भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय भूमि पतन प्राधिकरण के प्रांगण में 47 वीं बटालियन एवं सीमा जागरण मंच द्वारा रक्षाबंधन उत्सव भव्य ढंग से मनाया गया । जिसमें कैंब्रिज स्कूल,शारदा कला केंद्र एवं अन्य बच्चियों द्वारा जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन रक्षा के आशीर्वाद दिया । 47 वीं बटालियन के कमांडेंट श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कमांडेंट विकास कुमार भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के प्रबंधक प्रवीण कुमार , प्रोफेसर राज किशोर सिंह ,सीमा जागरण मंच के स्टेट कॉर्डिनेटर संपर्क प्रमुख महेश अग्रवाल, सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता द्वारा किया गया।फिर संस्कृति कार्यक्रम एवं कमांडेंट श्री कुमार ने अपने सम्बोधन के बाद तिरंगा सहयोग दाताओं को सम्मानित ...









