रक्सौल स्थित रेल माल गोदाम रोड में टिपर से कुचल कर बालक की मौत,ईद की खुशियां हुई काफूर!
रक्सौल।( vor desk )।ईद की खुशियां तब काफूर हो गई,जब रक्सौल स्थित रेल माल गोदाम रोड में परिवहन एरिया में एक बालक को टिपर ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।सूत्रों ने बताया कि बालक गफ्फार मियां का पोता था।जो नेपाली स्टेशन की भूमि पर बने झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं।
घटना मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे हुई,जब ऊक्त बालक घर से सड़क पर निकला था,इसी बीच यह हादसा हुआ।बुरी तरह कुचल गए बालक को हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतक स्थानीय हसमुद्दीन मियां का पुत्र गोलू कुमार( 9 वर्ष ) बताया गया है।बताया गया कि घटना के बाद चालक टिपर छोड़ कर फरार हो निकला।
सूत्रों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऊक्त टिपर खाली था,जो , तुमड़िया टोला शिव मंदिर के समीप रेल माल गोदाम रोड में पार्किंग के लिए आ रहा था।दावा किया जा रहा है कि टिपर नेपाली ट्रांसपोर्टर रजत सचदेवा का है।
हरैया ओपी पु...









