विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रक्सौल थाना में आरक्षी बल का उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यशाला आयोजित!
रक्सौल।( vor desk )। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आरक्षी बल का उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन रक्सौल थाना परिसर में हुआ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल एवं चेतना एनसीडी कार्यक्रम डंकन अस्पताल के सहयोग से ऊक्त कार्यक्रम हुआ । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके सिंह के द्वारा सभी पुलिस कांस्टेबलों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के संबंध में जागरूक किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने कांस्टेबल को स्वस्थ जीवन जीने के लिए तंबाकू चबाने और धूम्रपान छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनौती जरूर है,लेकिन,असम्भव नही।
चिकित्सा प्रभारी ने पुलिस कांस्टेबलो को सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और धूम्रपान के उपयोग को रोकने में सहयोग करने के लिए भी अपील किया ।वहीं, चेतना एनसीडी के प्रबंधक श्री ख्रीस्ती ने कैंसर के दो जीवित उदाहरण साझा किए और कुछ तस्वीरों को दिखा कर उसके दुष्पर...









