मैट्रिक परीक्षा: रामगढवा के किसान पुत्र आयुष ने 476अंक ले कर हासिल किया सूबे में10वीं रैंक,भास्कर बना सेकंड जिला टॉपर!
रक्सौल।(vor desk)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दसवीं बोर्ड 2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया।दसवीं बोर्ड का रिजल्ट पूर्वी चंपारण जिला के लिए भी खुशियां लेकर आया है।जिला स्कुल मोतिहारी के छात्र आयुष कुमार ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में दसवां रैंक लाया है।आयुष ने मैट्रिक बोर्ड में 476 नंबर लाया है।आयुष के पिता मनोज कुमार किसान हैं और दादा रामलाल ठाकुर होमगार्ड से रिटायर हुए हैं।आयुष की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय मध्य विद्यालय बनकट में हुई थी।जिस विद्यालय में आयुष के चाचा शशिभूषण कुमार शिक्षक थे।आयुष कुमार मेडिकल की पढ़ाई करना चाहता है।आयुष को बधाई देने वालों का उसके यहां तांता लगा हुआ है।
आयुष ने बताया कि मेरा रिजल्ट टॉप टेन में आएगा।इसका मुझे पूरा विश्वास था।क्योंकि साल भर मैने काफी मेहनत की थी।अपनी लिखावट के अलावा हर विषय पर ध्यान दिया।मैंने सेल्फ स्टडी किया और स्कुल के शिक्षक...









