रक्सौल हवाई अड्डे को फंक्शनल बनाने के लिए 121एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू,जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने लिया जायजा!
रक्सौल।(vor desk)।भारत- नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में हवाई अड्डे के संचालन में आने की उम्मीद जगी है।पीएम पैकेज बिहार 2015 में मिले 250 करोड़ रुपए का इस्तेमाल इस एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मास्टर प्लान के तहत रक्सौल हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त जरूरी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।इसको ले कर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने गुरूवार को रक्सौल हवाई अड्डा का निरीक्षण किया।साथ ही इस हवाई अड्डे को संचालन में लाने के लिए आवश्यक जमीन अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान पहले से चल रही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को उन्होंने ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। रक्सौल पहुंचने के साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर पहुंच कर आवश्यक कागजातों को देखा और जो भी कमी है,उसे जल्द दूर करने का विशेष निर्देश दिया।जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने...









