रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में वित्तीय अनियमित्तता और भ्रष्टाचार की जांच को ले कर सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने नगर विकास विभाग से उच्चस्तरीय जांच की मांग,उठाए कई सवाल!
रक्सौल ।(vor desk)।सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सभापति प्रत्याशी शबनम आरा के पति नुरुल्लाह खान ने सोमवार को रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में हो रही लूट खसोट और वित्तीय अनियमितता के मामले में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को ई मेल के जरिए शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
इसकी जानकारी उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में दी।इस दौरान उन्होंने नगर परिषद पर गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और जिलाधिकारी मोतिहारी को भी ईमेल भेज वस्तु स्थिति से अवगत कराया है।उन्होंने नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि डे नुलाम (Day Nulam) नामक संस्था के माध्यम से कौशल विकास मिशन से जुड़े कार्यक्रम का संचालन कर प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है। इस बावत श्री खान ने इस मामले पर उंगली उठाते हुए कहा है कि उक्त कार्यक्रम के जरिए कितने लोगो को प्रशिक्षण दिया गया ...









