स्पा सेंटर पर एसएसबी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी, 3 युवतियां मुक्त और सात गिरफ्तार
रक्सौल ।(vor desk)।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया एसएसबी कार्यालय 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल (बिहार) , लखनऊ पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन, एनजीओ "हम" द्वारा विभूतिखंड गोमतीनगर लखनऊ में एक ज्वाइंट रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया गया जिसमें एक स्पा सेंटर पर छापा किया गया।जहाँ से 03 लड़कियों को मुक्त कराया गया व स्पा सेंटर के मालिक और अन्य 06 लोगो गिरफ्तार किया गया।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया एसएसबी कार्यालय 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल (बिहार) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को दो माह पहले उन्हें जानकारी मिली थी कि नेपाल और नॉर्थ ईस्ट की कुछ युवतियों को नौकरी के नाम पर अलग-अलग शहरों में ले जाकर जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है।लौट कर नेपाल पहुंची एक युवती से मिली जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा लखनऊ पहुंचे उन्होंने वहाँ चिनहट और...









