आईएएस रैंक की शिवाक्षी दीक्षित ने रक्सौल एसडीओ के रूप में दिया योगदान,कहा-काम काज का स्टाइल बदल लीजिए,नही चलेगी लापरवाही !
रक्सौल।(vor desk)।नव पस्थापित एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने शुक्रवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय में पद भार ग्रहण कर लिया।आने के साथ ही उन्होंने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित कार्यपालक दंडाधिकारी,भूमि उप समाहर्ता,अवर निर्वाची पदाधिकारी ,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से चेताया कि काम काज का स्टाइल बदल लें। लापरवाही नहीं चलेगी।
क्या कहा नए एसडीओ ने
आईएएस रैंक की अधिकारी शिवाक्षी ने कहा कि रक्सौल अनुमंडल का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।सभी अंचल और ब्लॉक का निरीक्षण करते हुए विभागीय कार्य प्रणाली को जन मैत्री बनाया जायेगा।आपसी समन्वय बना कर कार्य किया जायेगा।सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
वर्तमान एसडीओ ने किया स्वागत
कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वा...









