नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित,त्रुटि निवारण कर बजट पारित कराने का लिया निर्णय
*1 अरब 26 करोड़ 57 लाख 31 हजार 828 रूपये का पेश हुआ बजटरक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।नगर परिषद के ईओ डॉ मनीष कुमार की उपस्थिति व मुख्य पार्षद धुरपति देवी की अध्यक्षता में आहूत नप बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश हुए बजट में हुई त्रुटि का निवारण कर अगली बैठक में पारित कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में विभिन्न मदो से प्राप्त करीब 1 अरब 26 करोड़ 57 लाख 31 हजार 828 रूपये के आय व 1 अरब 31 करोड़ 32 लाख 5 हजार 2 सौ रूपये व्यय से संबंधित पेश बजट पर नगर पार्षदों ने सदन में आपत्ति जताते हुए हुई त्रुटि का निवारण कर अगली बैठक में पारित कराने का निर्णय लिया।
*विभिन्न मदो से प्राप्त आय
बजट में राजस्व एवम पूंजीगत प्राप्ति से कुल 1,26,5731828 रूपये का नप के आय का प्रावधान किया गया है। इनमें होल्डिंग ट...









