बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर ने गिनाए बजट के फायदे,कहा-बजट दूरदर्शी,प्रगतिशील व जन कल्याणकारी!
भारत रत्न व स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
रक्सौल।(vor desk)। भाजपा राष्ट्रवाद के लिए, देश के प्रगति के लिए व देश के आम लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। देश की जनता प्रधानमंत्री व एनडीए सरकार के ईमानदार प्रयास को समझती है।मोदी सरकार का बजट 2022-2023 दूरदर्शी,प्रगतिशील व जनकल्याणकारी है।उक्त बातें रविवार को नहर रोड, त्रिलोकी नाथ मंदिर के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित आम बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि बजट पेशी के अगले दिन प्रधानमंत्री द्वारा देश को संबोधित किया गया। जिसके बाद एक कार्यक्रम के तहत सभी जिला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट के बारे में विस्तृत रूप से समझाया जा रहा है। इस कड़ी में रक्सौल एक सांगठनिक जिला है और यहाँ भी इस कार्यक्रम क...