भारत से जाने वाला पेट्रोल अब नेपाल में नही रहा सस्ता,सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पम्पो की लौट रही रौनक
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार द्वारा पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में कई गयी कटौती से नेपाल में पेट्रो मूल्यों में हुई वृद्धि से सीमाई पेट्रोल पंपों के दिन बहुरने लगे है।अब नेपाली पेट्रोल पंपों पर भारतीय लोगों व वाहनों की लंबी कतारें नही लग रही है।इससे भारतीय क्षेत्र के सीमाई पेट्रोल पंपों पर रौंनक बढ़ गयी है।जानकारी के मुताबिक,बढ़ती महंगाई से राहत के लिए एक ओर भारत सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में दी गई छूट के कारण देश मे पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में गिरावट आई है और तो दूसरी ओर नेपाल सरकार ने मंहगाई व घाटा का हवाला देकर एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार दस रुपया प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं।
अब तक नेपाल आयल निगम लिमिटिड के पेट्रोल डीजल के दामों से बिहार नेपाल सीमा के सीमाई उपभोक्ताओं को बिहार की अपेक्षा बड़ी राहत मिलती थी। विगत कई वर्षों से बिहार की अपेक्षा नेपाल में 15...