बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर की जयंती आज,अम्बेडकर ज्ञान मंच संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी जयंती!
रक्सौल।(vor desk )।संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 129 वी जयंती सह विश्व ज्ञान दिवस समारोह को अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा।देश में कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिये लागू लॉक डाउन का सतत अनुपालन करते हुए इस वर्ष कोई समारोह का आयोजन नही होगा।रक्सौल के कोइरी टोला अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।सोसल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मंच के किसी एक व्यक्ति के द्वारा साफ-सफाई व माल्यार्पण कर दिया जाएगा।उक्त बातें मंच के संस्थापक मुनेश राम व अध्यक्ष मथुरा राम ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है।संस्थापक मुनेश राम ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती के मौके पर मंच के सदस्यों के साथ ही सर्वजन समाज के लोगों से मंगलवार को अपने-अपने घरों में ही परिजनों के बीच बाबा साहेब की ...







