कार दुर्घटना के तीनों मृतकों के परिजनो से घर पहुंच कर मिले विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, दी सांत्वना!
रामगढ़वा।(vor desk)। रामगढ़वा में एनएच-28 ए अंतर्गत भलुवाहिया गांव के समीप तिलावे पुल के डिवाइडर से हुई कार दुर्घटना में शुक्रवार की रात्रि 3 युवकों की मौत की घटना ने सबको आहत कर रखा है।वहीं,इस घटना से मर्माहत रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा रामगढ़वा बाजार सहित चिकनी गाँव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।वहीं, आर्थिक मदद भी की।
बताया गया कि विधायक श्री सिन्हा ने ने सर्वप्रथम दुर्घटना के शिकार हुए रामगढ़वा बाजार गोला रोड निवासी छोटेलाल प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र दीपक गुप्ता तथा विनोद प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ गोलू के घर पहुंच कर परिजनों व अन्य लोगो से मिल कर सांत्वना दिया।उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है, पर इस दु:ख की घड़ी में परिवार को काफी संयम रखने की जरूरत है। इस दुख की घड़ी में मैं स्वयं ...









