Thursday, July 23

Uncategorized

रक्सौल आइसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा आयोजित!

रक्सौल आइसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा आयोजित!

Uncategorized, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।यह पखवाड़ा 9 से 20 सितम्बर तक आयोजित है। इस क्रम में गुरुवार को निबंध व श्रुति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें आइसीपी के अधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन आइसीपी के कार्यालय प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हो रहा है।उन्होंने बताया कि सरकार का निर्देश है कि कार्यालय कार्य में हिंदी लेखन किया जाए।हिंदी में प्रचार प्रसार व व्यवहार के दृष्टिकोण से हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। BSNL FRANCHISE FOR FTTH INTERNET NETWORLD, 9471082322 उन्होंने इस मौके पर बताया कि सरकारी कामकाज में हिन्दी का प्रयोग जरूरी है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी भाषा को भारत संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी । तब से लेक...
मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक,प्रशासन ने डीजे बजाने पर लगाई रोक!

मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक,प्रशासन ने डीजे बजाने पर लगाई रोक!

Uncategorized, रक्सौल आसपास
रक्सौल (vor desk)। मुहर्रम के पर्व को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक सोमवार को आयोजित हुई।जिसमे विधि - व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन दृढ़ संकल्पित दिखी। बैठक में एसडीओ अमित कुमार ने अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में इस अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक में कई निर्देश दिये।और पर्व को शांति सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान डी जे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई डी जे बजाते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध विधि - सम्मत करवाई की जाएगी। मुहर्रम को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 99 लाइसेंस निर्गत किया गया है। इस पर्व पर विधि - व्यवस्था बनाये रखने हेतु 56 स्थानों समेत 11 थानों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं पूरे अन...
शिक्षा के मंदिर के आगे कसाई खाना, स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़,नगर परिषद मौन!

शिक्षा के मंदिर के आगे कसाई खाना, स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़,नगर परिषद मौन!

Uncategorized, जरा हटके
शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय के आगे बजबजाते नाले पर बिकता है खस्सी का मांस! रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के ऐतिहासिक व उच्च शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित रहे हजारी मल उच्च विद्यालय के आगे बजबजाता नाला और उस पर कायम अवैध कसाईखाना से यहां न केवल शिक्षा की दुर्दशा दिख रही है।बल्कि,जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर हो रहा है। वैसे तो यह स्थिति शहर के कई जगह कायम है।यहां तक की थाना परिसर के पास भी।मगर,इस हजारी मल उच्च विद्यालय के आगे की स्थिति किसी को पच नही रही ।आलोचनाओं के बीच नगर परिषद की चुप्पी बनी हुई है। महत्वपूर्ण यह है कि यह स्कूल न केवल ऐतिहासिक धरोहर है।बल्कि,क्षेत्र में सबसे लोक प्रिय उच्च शिक्षा का केंद्र रहा है। मजे की बात यह है कि एक ओर सैकड़ो विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण करने पहुचते हैं।तो उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ता है।क्योंकि, स्कूल के आगे बजबजाता न...

रामगढ़वा स्टेशन पर सत्याग्रह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत!

Uncategorized
रामगढ़वा ।(vor desk )।आनंद विहार से रक्सौल को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात 35 वर्षीय यात्री की मौत मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे हो गयी ।पुष्टि करते हुए रेल सूत्रों ने बताया कि रामगढ़वा स्टेशन के एक नम्बर लाईन पर रक्सौल की ओर जाने वाली सिंगनल प्वाइंट पर एक अज्ञात यात्री ट्रेन के चपेट आ गया ।जिससे यात्री का गर्दन शरीर से अलग हो गयी व घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी ।जिसकी सुचना जीआरपी सगौली को दे दी गई है ।सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान नकरदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत नकरदेई मौजे निवासी श्याम लाल पांडे के पुत्र विनोद पांडे के रूप में होने की सूचना है। ...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान छठे दिन भी जारी!

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रव्यापी चलाए जा रहे 15 दिवसीय सदस्यता अभियान के छठे दिन मंगलवार को शहर के नागा रोड स्थित कोचिंग संस्थान में अभाविप की सदस्यता छात्र -छात्राओं को दिलाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित के साथ-साथ समाज हित में निरंतर काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र-छात्राओं के हक के लिए एवं उनके रचनात्मक विकास के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव आगे रहता है। विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनना अपने आप पर गौरव की बात है। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान में नगर मंत्री अंकित कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार प्रिंस वर्णवाल सहित अन्...

इग्नू में स्नातक व स्नाकोत्तर सहित विभिन्न कोर्स में नामांकन अब 31 अगस्त तक!

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk )।स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित सभी प्रोग्रामों में इग्नू में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन नामांकन लेने की तिथि 27 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त 2019 कर दिया गया है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि इग्नू केंद्रीय कार्यालय के निर्णय अनुसार अंतिम बार इस तिथि को बढ़ाया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक नामांकन नहीं लिया है वे ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के निर्णयानुसार इग्नू में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिप्लोमा में निशुल्क हो रहा है। उसका लाभ उठाया जाना चाहिए। प्रो0 सिन्हा ने इग्नू में नामांकित छात्रों से निवेदन किया है अंतिम तिथि के 1 दिन पहले ही कर ले ताकि सरवर डाउन होने की समस्या से बचा जा सके। ज्ञातव्य है कि इग्नू की स...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!