डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने ज्ञापन सौंपा
रक्सौल।(Vor desk)।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड का स्पेशल सैलून से विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर-सुगौली दोहरीकरण, फुटप्लेट, रेलवे गुमटी, पुल-पुलिया और ओवरब्रिज का जायजा लिया। नरकटियागंज पहुंचने के बाद वहां पदाधिकारियों से समस्याओं को जाना। रनिंग रूम को देखा। यात्री सुविधा को लेकर विशेष निर्देश दिए।
इसके बाद वे रक्सौल स्टेशन पहुंचे।जहां स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।इस दौरान डीआरएम ने रक्सौल स्टेशन के फूट ओवरब्रिज पर खड़े को कर रेलवे एरिया की जायजा और जानकारी ली।अमृत भारत स्टेशन के तहत निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी भी ली।प्लेटफार्म पर साफ सफाई,सुविधा आदि का निरीक्षण किया। रक्सौल सुगौली रेल खंड पर पुराने पटरी को हटा कर आधुनिक पटरी बिछाए जाने अद्यतन स्थिति की ज...








