Thursday, October 22

नकली,बिना बिल और चोरी की दवा बिक्री को ले कर सीमा क्षेत्र की दवा दुकानों पर नजर, रक्सौल के ग़महरिया स्थित दो दवा दुकानों में छापेमारी में भारी मात्रा में दवा नियंत्रण में!

रक्सौल ।(Vor desk)।यूपी में पकड़े गए करोड़ों की नकली दवा और मोतिहारी में भी लाखों की बगैर बिल की दवा की बरामदगी के बाद जिला को ड्रग अधिकारी ने अलर्ट कर दिया है। लगातार दवा दुकान की जांच करने का निर्देश जारी किया है ।साथ ही दवा दुकानदार को निर्देशित किया गया है कि अगर बगैर बिल की दवा पकड़ी जाती है तो कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि बगैर बिल की दवा पटना से आई विशेष टीम ने मोतिहारी शहर के तीन दवा दुकान के करीब पचास लाख का पेंटोफ 40 जो गैस की दवा है उसे जब्त कर जांच के लिए सैंपल भेजा है।

इधर जिला ड्रग विभाग ने लगातार रक्सौल, आदापुर सहित अन्य जगहों पर छापेमारी कर बगैर बिल की दवा सहित नशीली दवा भी पकड़ी है। रक्सौल के ग़महरिया चौक स्थित दो दवा दुकानों में पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम ने छापेमारी में सौ से अधिक दवा नियंत्रण में लिया है ।इसमें दो संदिग्ध प्रकार के दवाएं का टीम ने सैंपल भी लिया है,जिसे जांच के लिए भेजे जाने की सूचना है।यह दवा दुकान फैयाज़ अंसारी व अरमान आलम की है।बताया गया है कि दोनों अवैध रूप से दवा दुकान संचालित कर रहे थे। इस दौरान रक्सौल पुलिस व दंदाधिकारी भी मौजूद रहे।इस छापेमारी से सीमा क्षेत्र के अवैध दवा दुकानदारों में खलबली है।सूचना है कि बगैर बिल की दवा रखने वाले कई दवा दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हैं।बताते हैं कि इसमें अधिकांश बगैर लाइंसेंस के दवा दुकानदार हैं ।

बताया जाता है जिला में करीब तीन हजार लाइसेंसी दवा दुकानदार हैं जिसमें होलसेलर भी शामिल हैं।मगर जिला में पांच हजार से अधिक बगैर लाइसेंस की दवा का दुकान का संचालन होता है। जिस पर कड़ी नजर रखने और लगातार छापेमारी करने का नर्दिेश जिला ड्रग प्रभारी प्रभात चौधरी ने दिया है। हर रोज कम से कम दस से पंद्रह दवा दुकान की जांच करने का निर्देश जारी किया है।बताते हैं कि जिला में बगैर बिल की दवा मंगवाने वाले में करीब एक दर्जन चिकत्सिक, नर्सिंग होम और क्लीनिक शामिल है। ऐसे चिकित्सक की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है और अभी कुछ बाकी है जिसका सत्यापन किया जा रहा है। विभागीय सूत्र के अनुसार जिला के लाइसेंसी कुछ होलसेलर भी बगैर बिल की दवा मांगा कर कुछ लाइसेंसी दवा दुकान सहित डॉक्टर के नर्सिंग होम में आपूर्ति करते हैं।जिसका खुलासा पटना से आई टीम की छापेमारी में हुआ।जिसको लेकर जिला ड्रग विभाग के द्वारा ऐसे होलसेलर से जवाब भी मांगा गया है। इस बगैर बिल के हो रहे कारोबार को देखते हुए जिला दवा व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष करीम अहमद और जिला सचिव ध्रुव देव नारायण सिंह ने सभी दवा दुकानदार से अपील की है कि न बगैर बिल की दवा लें और न बेचें। गलत काम करने पर संघ भी साथ नहीं देगा। साथ ही संघ ने लोगों से भी अपील की है कि बगैर बिल लिए दवा नहीं खरीदें। दवा की खरीदारी के बाद दवा का पक्का बिल जरूर लें। इस बगैर बिल की दवा जिला में आने की खबर और लगातार की जा रही जांच को लेकर जिला ड्रग प्रभार प्रभात चौधरी ने कहा कि छापेमारी चलती रहेगी। बगैर लाइसेंस की दवा दुकान पकड़े जाने पर दुकान भी सील होगा और कार्रवाई भी होगी। उन्होंने लाइसेंसी दवा दुकानदार को भी सचेत किया है कि बगैर बिल की दवा नहीं खरीदें नहीं तो लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!