Saturday, March 7

Uncategorized

वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए रक्सौल में हुई बैठक,राजद के केंद्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा-एनडीए का सफाया तय!

वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए रक्सौल में हुई बैठक,राजद के केंद्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा-एनडीए का सफाया तय!

Uncategorized
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में राजद सहित महागठबंधन कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण हुई ।बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की "वोट अधिकार यात्रा" को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में परिवर्तन तय है।चम्पारण गांधी की कर्म भूमि है।यहां से उठने वाली परिवर्तन की बयार बिहार ही नहीं देश भर में एनडीए का सफाया करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के क्रम में राहुल गांधी 28 अगस्त को पूर्वी चंपारण में प्रवेश करेंगे और ढाका के गांधी चौक से पदयात्रा करते हुए मोतिहारी पहुंचेंगे। वहां वे संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इसके बाद छपवा में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी लोगों को मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के बारे में जागरूक करेंगे। बैठक में बिहार...
विश्व योग दिवस पर शारदा कला केन्द्र एवं राइज के संयुक्त तत्वावधान में ग्रो जीनियस प्ले स्कूल के बच्चों ने किया योगाभ्यास

विश्व योग दिवस पर शारदा कला केन्द्र एवं राइज के संयुक्त तत्वावधान में ग्रो जीनियस प्ले स्कूल के बच्चों ने किया योगाभ्यास

Uncategorized
रक्सौल।(Vor desk)।शनिवार को पंकज चौक के समीप स्थित ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में 11वे विश्व योग दिवस के अवसर पर शारदा कला केन्द्र एवं राइज के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें विधालय की शिक्षिकाएं एवं प्ले स्कूल के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में शारदा कला केन्द्र की संचालिका सह राइज संस्था की सचिव एवं प्ले स्कूल की निर्देशिका शिखा रंजन के संयोजन में योगाभ्यास कराया गया जिसमें बच्चों ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भ्रामरी,भ्रस्त्रिका समेत कई आसनों से योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। वहीं शिखा रंजन ने विश्व योग दिवस एवं योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में यह कहा कि सभी को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए तथा इससे कई प्रकार की बीमारियों का शमन होता है तथा शरीर निरोग रहता है। मौके पर सीमा मैम,सान्वी चौधरी, वंश मरोदिया, ऋतिका कुमार...

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,कहा-‘भारत को पाक से नहीं बल्कि चाइना से है असली लड़ाई!’

Uncategorized
रक्सौल।(Vor desk)। प्रसिद्ध कथावाचक एवं वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का रक्सौल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय भक्ति सत्संग एवं प्रवचन हेतु वे रक्सौल शहर के लक्ष्मीपुर स्थित वाई. एस. रिसोर्ट में गुरुवार की देर शाम पहुंचे जहां उन्होंने भक्तों को अपनी भक्तिमय भजन और कथा से ओत प्रोत किया । इस दौरान उन्होंने भागवत कथा और राजनीति पर खुल कर अपनी बात रखी।उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर कड़े रुख का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय सेना पर हमें गर्व है। आतंकियों ने धर्म पूछ कर कत्लेआम किया गया जिसके बदले में आपरेशन सिंदूर शुरू हुआ। आतंकियों का खात्मा हुआ।जब भी ऐसा हो हमेशा ऐसे ही करवाई होनी चाहिए।ऑपरेशन सिंदूर जारी रहना चाहिए। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा प्रकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि पाक से यारी और भारत ...
नकली,बिना बिल और चोरी की दवा बिक्री को ले कर सीमा क्षेत्र की दवा दुकानों पर नजर, रक्सौल के ग़महरिया स्थित दो दवा दुकानों में छापेमारी में भारी मात्रा में दवा नियंत्रण में!

नकली,बिना बिल और चोरी की दवा बिक्री को ले कर सीमा क्षेत्र की दवा दुकानों पर नजर, रक्सौल के ग़महरिया स्थित दो दवा दुकानों में छापेमारी में भारी मात्रा में दवा नियंत्रण में!

Uncategorized
रक्सौल ।(Vor desk)।यूपी में पकड़े गए करोड़ों की नकली दवा और मोतिहारी में भी लाखों की बगैर बिल की दवा की बरामदगी के बाद जिला को ड्रग अधिकारी ने अलर्ट कर दिया है। लगातार दवा दुकान की जांच करने का निर्देश जारी किया है ।साथ ही दवा दुकानदार को निर्देशित किया गया है कि अगर बगैर बिल की दवा पकड़ी जाती है तो कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि बगैर बिल की दवा पटना से आई विशेष टीम ने मोतिहारी शहर के तीन दवा दुकान के करीब पचास लाख का पेंटोफ 40 जो गैस की दवा है उसे जब्त कर जांच के लिए सैंपल भेजा है। इधर जिला ड्रग विभाग ने लगातार रक्सौल, आदापुर सहित अन्य जगहों पर छापेमारी कर बगैर बिल की दवा सहित नशीली दवा भी पकड़ी है। रक्सौल के ग़महरिया चौक स्थित दो दवा दुकानों में पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम ने छापेमारी में सौ से अधिक दवा नियंत्रण में लिया है ।इसमें दो संदिग्ध प्रका...
लाइट मेंटनेंस को लेकर रक्सौल के दो सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

लाइट मेंटनेंस को लेकर रक्सौल के दो सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Uncategorized
रक्सौल।(Vor desk)।बरसात से पूर्व जर्जर तार मेंटनेंस और पेड़ की टहनी कटाई छटाई को लेकर रक्सौल सबडिवीजन के पलनवा एवं आमोदेई यानी दो पावर सब स्टेशन से मंगलवार 8अप्रैल को विधुत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक बाधित रहेगी।रक्सौल सब डिवीजन के सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि जर्जर तार , पिन इन्सुलेटर, डिश आदि मरम्मती एवं हाई टेंशन तार के आसपास पेड़ के टहनियों की कटाई छटाई का कार्य किया जाएगा। ताकी आंधी बरसात के समय भी विधुत सभी क्षेत्रों में निर्बाध रूप से आपूर्ति किया जा सकें।इसी के वजह से पलनवा पावर सब स्टेशन से जगधर, पलनवा भेलाही, लौकरीया, भरवलिया, तपसी परसौना, पंचायत एवं आमोदेई पावर सब स्टेशन से पटनी , बैरिया, सतपिपरा, पंचायत एवं सुगौली के करमवा पंचायत में सुबह के 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता मो गालिब और म...
रक्सौल नगर परिषद की सभापति धुरपति देवी के कुर्सी पर संकट के बादल, नगर विकास विभाग ने मांगा दो सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण,वरना कारवाई तय!

रक्सौल नगर परिषद की सभापति धुरपति देवी के कुर्सी पर संकट के बादल, नगर विकास विभाग ने मांगा दो सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण,वरना कारवाई तय!

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद की सभापति धुरपति देवी के कुर्सी पर संकट मंडराता दिख रहा है।पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के ले कर वे लगातार निशाने पर हैं और विवादों से पीछा नहीं छूट रहा।ताजा मामले में रक्सौल नगर परिषद में भ्रष्टाचार और अवैध बहाली मामले में बिहार के नगर विकास सह आवास विभाग ने दो सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है।सभापति धुरपति देवी पर आरोप है कि विभागीय प्रतिबंध के बावजूद अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समूह ग (लिपकीय संवर्ग) समूह घ (चतुर्थ वर्गीय) में अवैध बहाली की गई।इसमें मनीष कुमार पिता स्व मोहन लाल यादव की बहाली समूह ग़ अंतर्गत निम्नवर्गीय लिपिक(सहायक) के पद पर की गई,जिसे विभाग के निर्देशों का उल्लंघन हैं। वहीं, 12अक्टूबर 2024 को बोर्ड बैठक के बाद अगले बैठक में बिना बोर्ड बैठक के स्वीकृति लिए 6 करोड़ 63 लाख 99 हजार 500 रु के उपकरण की खरीद की गई।यही नह...
रक्सौल की बेटी रिया राज ने बीपीएससी परीक्षा   में 103वा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रौशन,बनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी!

रक्सौल की बेटी रिया राज ने बीपीएससी परीक्षा में 103वा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रौशन,बनी प्रखंड कृषि पदाधिकारी!

Uncategorized
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल के ब्लॉक रोड निवासी व्यवसायी महेश प्रसाद गुप्ता और सबिता देवीकी पुत्री रिया राज ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से रिया के परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।आसपास के लोग लगातार बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। पहले ही प्रयास में मिली सफलतारिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ कृषि के प्रति लगाव को बचपन से ही जीवित रखा।रिया मूल रूप से रक्सौल के जोकियारी गांव की निवासी है,जो अपने दादा स्व पारस प्रसाद से काफी प्रेरित हुई,जो कृषि से जुड़े थे और कृषि के आधुनिकीकरण के पक्ष में रहते थे।रिया ने रक्सौल में प्रारंभिक शिक्षा के बाद बिहार के दाना पुर स्थित व...
रक्सौल के इस्लामपुर में पुलिस छापेमारी में 10ग्राम स्मैक बरामद,तीन गिरफ्तार!

रक्सौल के इस्लामपुर में पुलिस छापेमारी में 10ग्राम स्मैक बरामद,तीन गिरफ्तार!

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस नशा मुक्ति के साथ ही नशा के कारोबार पर लगाम में लगातार जुटी हुई है।इस बीच गुरुवार को पुलिस ने रक्सौल के इस्लामपुर से 10ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए लोगों की पहचान हिसामुद्दीन कुरैशी उर्फ जानू, ऊमरेश कुरैशी,और सज्जात कुरैशी के रूप में हुई।तीनो वार्ड 8 अंतर्गत इस्लामपुर के निवासी है।इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने जानू के घर पर छापेमारी कर स्मैक की बरामदगी की।उन्होंने बताया कि मामले में अग्रतर करवाई करते हुए तीनो को न्यायिक हिरासत भेजने की करवाई की जा रही है।बता दे कि स्मैक और नशीली दवाओं का कारोबार इस क्षेत्र में जोर शोर से चल रहा है,जिसको ले कर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने मोर्चा खोलते हुए घर घर कारोबार की जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभा...
अब रक्सौल बॉर्डर सुबह 5 से रात्रि11बजे तक खुलेगा,दोनो देशों के बीच आवाजाही और व्यापार होगा आसान!

अब रक्सौल बॉर्डर सुबह 5 से रात्रि11बजे तक खुलेगा,दोनो देशों के बीच आवाजाही और व्यापार होगा आसान!

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर का मुख्य प्रवेश द्वार यानी गेटवे ऑफ नेपाल का लैंड कस्टम अब सुबह 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुलेगा।रक्सौल बॉर्डर पर बॉर्डर बैरियर खुले रहने की समय अवधि बढ़ाए जाने से नेपाल आने जाने वाले पर्यटको,तीर्थ यात्रियों ,कारोबारियों के साथ द्विपक्षीय आयात निर्यात व्यापार से जुड़े लोगों को सीधा फायदा होगा।इसकी पहल वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की ओर से हुई थी।वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के सहयोग से यह प्रयास रंग लाया है,जिससे सीमा क्षेत्र में खुशी का माहौल है,चहूं ओर इसका स्वागत हो रहा है।अब तक रक्सौल बॉर्डर पहले सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही खुला रहता था।लेकिन,नए साल में यह भारत सरकार ने यह बड़ी सौगात दी है।समय अवधि में इजाफा करते हुए इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रक्सौल स्थित लैंड कस्टम स्टेशन के असिस्टेंट कमिश्नर बिनोद कुमार ने इसकी...
सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दी हुई विदाई,भावविह्वल हो उठा माहौल!

सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दी हुई विदाई,भावविह्वल हो उठा माहौल!

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले नगर के आर्य कन्या मध्य विद्यालय में रविवार को प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय के अध्यक्षता में शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को अंगवस्त्र, शॉल ओढ़ा पुष्पगुच्छ डायरी देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के अपने कर्तव्य परायणता व समयबद्धता को लेकर चर्चाओं के बीच द्रोणाचार्य व राजा ध्रुपद के प्रसंगों की चर्चा करते हुए संघ के अध्यक्ष छोटेलाल राय ने कहा कि शिक्षकों का परिचय उनके शिष्यों की काबिलियत से होती है,शिक्षकों को अपने ज्ञान का परिचय देने का कोई अहमियत नहीं है। वही,बारी बारी से सेवा निवृत शिक्षक जाहिद हुसैन,हरेंद्र बैठा,विजय कुमार,सुभाष सोनकर,अवधेश चौरसिया,नगीना यादव,अवधेश कुमार,प्रणय राज,शारदा कुमारी,गीतारानी,निर्मला देवी,अब्दु...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!