Monday, March 16

सीमांचल

रेल पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए 67 पीस मोबाइल व बाइक किया बरामद,रैकेट में शामिल महिला सहित 5 धंधेबाज गिरफ्तार!

रेल पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए 67 पीस मोबाइल व बाइक किया बरामद,रैकेट में शामिल महिला सहित 5 धंधेबाज गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।दिल्ली से चोरी किए गए 67 पीस मोबाइल और बाइक के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना एवं रेलवे सुरक्षा बल की पुलिस टीम ने संयुक्त छापामारी में रक्सौल रेलवे स्टेशन के यार्ड के पूर्वी छोर आई०ओ०सी० गेट के पास से चार पुरूष एवं एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया तथा पूछताछ एवं तलाशी करने पर उन चारों के पास से विभिन्न रंग एवं कम्पनी का चोरी का कुल 67 मोबाइल एक काले रंग का हीरो स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद हुआ। जिसे विधिवत जप्त कर पकड़ाये अभियुक्त एवं अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।उक्त आशय की जानकारी रेल डीएसपी उमेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उक्त पाँचों के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनेलाल साह(31)कठिया मठिया, वार्ड -02 थाना-कंगली, जिल...
‘हम सब की यही पुकार बाल विवाह मुक्त हो सामाज’ के नारे के साथ प्रयास संस्था द्वारा अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह रोक थाम हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान

‘हम सब की यही पुकार बाल विवाह मुक्त हो सामाज’ के नारे के साथ प्रयास संस्था द्वारा अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह रोक थाम हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण, बाल विकास परियोजना रक्सौल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एसएसबी 47 वीं बटालियन व स्वच्छ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह रोक थाम हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास संस्था की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा किया गया।मंदिर परिसर में उपस्थित भगत गण, पुजारी, दुकानदार एवं आम पब्लिक के बीच बाल विवाह ना करने की शपथ दिलाई गई और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि लड़की की शादी 18 वर्ष के बाद और लड़के की शादी 21 वर्ष के बाद करना है। इससे पहले शादी करते हुए पकड़े जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, अन्तर्गत उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती हैं और उन्हें दो वर्ष के कठोर करावास या एक लाख...
राजस्व कलेक्शन में बेहतर उपलब्धि हासिल  करने वाले कर्मियों को विद्युत अधिक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने किया सम्मानित!

राजस्व कलेक्शन में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले कर्मियों को विद्युत अधिक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने किया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में बुधवार को शहर के वाई एस रिसॉर्ट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसका आयोजन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल अंतर्गत गत मार्च माह में हुए राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान राजस्व कलेक्शन में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कर्मचारियों, मीटर रीडरों, मानव बलों एवं पर्यवेक्षको को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मोतिहारी से आए विद्युत अधिक्षण अभियंता गौतम गोविंदा के हाथों सम्मान पाकर सभी प्रतिभागी आत्मविश्वास से लवरेज दिखे। इस दौरान रक्सौल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में किए गए बेहतर परिणाम के मद्देनजर श्री गौतम ने उनके कार्यकुशलता की प्रशंसा की। कहा कि इस डिविजन अंतर्गत रक्सौल एवं घोड़ासहन सब डिविजन त...
90 साल पुराने शिव मंदिर को मिला नया स्वरूप,समारोहपूर्वक हुई प्राण प्रतिष्ठा,सूर्य मंदिर का वैभव लौटना बाकी..!

90 साल पुराने शिव मंदिर को मिला नया स्वरूप,समारोहपूर्वक हुई प्राण प्रतिष्ठा,सूर्य मंदिर का वैभव लौटना बाकी..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के थाना परिसर में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह मंगलवार को धूम धाम से संपन्न हो गया।तीन दिवसीय समारोह के बीच शिव अभिषेक, हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ।इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे।प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मंदिर में आम भक्तों श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चना शुरू हो गया है। उज्जैन के कलाकारों द्वारा पुनर्निर्माण में योगदान बताते हैं कि 1933 में स्थापित यह प्राचीन मंदिर समय के साथ जीर्ण-शीर्ण हो गया था।आरोह अवरोह और लंबे समय के मशक्कत के बाद अब इस मंदिर का पुनर्निर्माण हो चुका है और मंदिर नए और आकर्षक लुक में है,जो दर्शनीय बन गया है।इस मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित है।मंदिर के शिखर और गुम्बज का निर्माण उज्जैन से आए विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा किया ग...
रक्सौल रेलवे स्टेशन से मामा-भांजा का रेस्क्यू, सुलेशन की लत से थे ग्रसित

रक्सौल रेलवे स्टेशन से मामा-भांजा का रेस्क्यू, सुलेशन की लत से थे ग्रसित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर से दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया। दोनों आपस में मामा-भांजा हैं।सूचना के मुताबिक, रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी कि दो बच्चे स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं और नशे के हालत में हैं। मौके पर पहुंच कर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मामा नेपाल के जीतपुर का निवासी है, जबकि भांजा बिहार के मोतिहारी ज़िले के घोड़ासहन क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों काफी कम उम्र के हैं और लंबे समय से सुलेशन जैसे घातक केमिकल के सेवन के आदी हो चुके थे। यह लत उन्हें गलत संगत और खुले वातावरण में समय बिताने के कारण लगी। रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चों को आवश्यक प्राथमिक उपचार और काउंसलिंग के लिए संबंधित बाल देखरेख संस्थान को सौंपा गया है। आगे ...
असमाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर डाल दिया जला हुआ मोबिल,क्षेत्र में आक्रोश!

असमाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर डाल दिया जला हुआ मोबिल,क्षेत्र में आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। गांधी की कर्म भूमि पूर्वी चंपारण में बाबा साहब की प्रतिमा पर मोबिल डालने की घटना हतप्रभ करने वाली है।इससे क्षेत्र में गहरा रोष और असमाजिक तत्वों के कुकृत्य की निंदा हो रही है।एक ओर जहां देश सहित पूरी दुनियां भारतीय दार्शनिक, महान अर्थशास्त्री ,विश्व ज्ञान के प्रतीक संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मना रहा था। वही, सोमवार की देर रात यह घटना हुई। कुछ असमाजिक तत्वों ने आदापुर थाना क्षेत्र के कनूनिया गाँव स्थित उनकी प्रतिमा पर जले हुए मोबिल पटा विद्रूप कर दिया। यह घटना जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते अर्द्ध रात्रि में ही सैकड़ों लोग बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष जमा हो गये। इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीण सह समाजसेवी राजेश्वर पासवान, राहुल पासवान, राम पारस पासवान सहित अन्य लोगों ने एसपी स्वर्ण प्रभात सहित स्थानीय पुलिस को...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट (322 E )के अध्यक्ष बने बिमल सर्राफ

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट (322 E )के अध्यक्ष बने बिमल सर्राफ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल के कावेरी होटल में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की मासिक बैठक हुई ।बैठक में लायनिस्टिक वर्ष 2025-2026(जो कार्यकाल 01जुलाई 2025 से शुरू होगा) के लिए पदाधिकारियों का चयन सभी उपस्थित लायन सदस्यों की सहमति से किया गया। लायन बिमल सर्राफ को अध्यक्ष,लायन मोहम्मद निजामुद्दीन को सचिव,लायन अमित कुमार को कोषाध्यक्ष,लायन प्रियंका सोनी को प्रथम उपाध्यक्ष,द्वितीय उपाध्यक्ष लायन पवन किशोर कुशवाहा,सह सचिव लायन डॉक्टर भावना चौहान को मनोनीत किया गया। चेयरपर्सन मेंबरशिप लायन नारायण रुंगटा,लीडरशिप चेयरपर्सन लायन गणेश धानोठिया, चेयरपर्सन सर्विस लायन सुमित भरतिया, एल सी आई एफ चेयरपर्सन लायन बसंत जालान, ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन लायन डॉक्टर एस के सिंह, चेयरपर्सन मिशन सेतु लायन शंभू प्रसाद चौरसिया,मेडिकल काउंसिल कमिटी लायन डॉ राजीव रंजन एवं लायन डॉ प्रदीप कुमार को मनोनीत किया गया।सभी...
वीरगंज में फिर तनाव,जगह जगह विरोध प्रदर्शन,प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प,दो पत्रकार घायल!

वीरगंज में फिर तनाव,जगह जगह विरोध प्रदर्शन,प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प,दो पत्रकार घायल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।वीरगंज में फिर तनाव शुरू हो गया है।वीरगंज में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है।इसके बाद एक पक्ष ने यह कहते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया कि पत्थर चलाने और हमला करने वालो की जगह निर्दोष युवाओं को पकड़ा गया है।प्रदर्शनकारी पकड़े गए युवाओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग के साथ धरना पर बैठ गए।हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि जब तक दोनो की रिहाई नहीं होगी धरना जारी रहेगा।धरना और विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।जिसके बाद पुलिस के साथ झड़प के बाद तनाव बढ़ गया। युवा नेताओं ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए जगह जगह टायर फूंके और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।उधर,पुलिस और एपीएफ ने सुरक्षा बढ़ाते हुए निषेधाज्ञा तोड़ने वालों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,वीरगंज पुलिस द्वारा कुछ युवकों बजट सिंह और रवि सर्राफ को ग...
खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में समारोहपूर्वक मना बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर की 134वीं जयंती!

खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में समारोहपूर्वक मना बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर की 134वीं जयंती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सोमवार को रक्सौल स्थित खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई ।जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य संत साह ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आगत अतिथियों के दीप प्रज्वलन से हुआ ।अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर (डा) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि डा अंबेडकर का आजादी की लड़ाई और संविधान निर्माण के योगदान देश भूल नहीं सकता।उन्हें देश दुनिया में इसलिए याद किया जाता है कि उन्होंने दलितों,वंचितों की सुरक्षा ही नहीं बल्कि जन जन के कल्याण , उत्थान के लिए काम किया।उन्होंने आह्वान किया कि अम्बेडकर को पढ़ो।पढ़ाई करो।क्योंकि,शिक्षा को छीन नहीं सकता।उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कॉलेज में प्राध्यापक नियुक्ति के लिए अनुसूचित जाति,जन जाति और पिछड़ा से सीट खाली रह जाता है।उन्होंने यह भी कहा कि आर्थ...
बाबा साहब अम्बेडकर की 137वीं जयंती मनी,अम्बेडकर ज्ञान मंच ने शिक्षयुक्त -नशामुक्त समाज निर्माण का जताया संकल्प

बाबा साहब अम्बेडकर की 137वीं जयंती मनी,अम्बेडकर ज्ञान मंच ने शिक्षयुक्त -नशामुक्त समाज निर्माण का जताया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता विश्व ज्ञान के प्रतिक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया।आगत व स्वागत अतिथियों ने मंच के संस्थापक मुनेश राम व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पूर्व एचएम जगन राम व सज्जन पासवान ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।वही, उपस्थित जन सैलाब ने घंटों अपने मुक्तिदाता अम्बेडकर की प्रतिमा पर बारी- बारी माल्यार्पण कर बाबा साहेब के योगदानों के प्रति कृतज्ञता जतायी। इस मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष प्रकाश पासवान, पंकज पासवान, शिवजी राम, रामपुकार भारती, शिव कुमार, ताराचंद राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जागरुकता रैली निकाली। यह रैली गाजे बाजे के साथ शिक्षायुक्त- नशामुक्त समाज निर्माण के समर्थन व बाबा साहेब के जयकारे को दुहराते पूरे शहर का परिक्रम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!