रक्सौल का महाफैसला आज14 नवंबर को: कुर्सी पर कौन?प्रमोद या श्याम!
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के चुनावी महासंग्राम का आज, 14 नवंबर 2025, निर्णायक दिन है। प्रत्याशियों और उनके लाखों समर्थकों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि पूर्वी चंपारण जिले की इस महत्वपूर्ण सीट पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। अब ईवीएम में कैद जनता का फैसला कुछ ही घंटों में सामने आने वाला है।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमोद कुमार सिन्हा और कांग्रेस (INC) के श्याम बिहारी प्रसाद के बीच हुए कड़े मुकाबले की गर्माहट हवा में अब भी महसूस की जा सकती है, लेकिन आज दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि इस बार रक्सौल की विधानसभा में कौन प्रवेश करेगा।
आज सुबह का नजारा: कयासों पर विराममतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। हर राउंड की गिनती के साथ ही प्रत्याशियों के खेमों में उत्साह और बेचैनी की लहर दौड़ रही है। कल रात तक जो 'सट्टेबाजी' और 'एग्जिट पोल' के 'भ्रम' का माहौल था...









