एसडीएम के औचक निरीक्षण से आदापुर में मचा हड़कंप, पीएचसी प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब,गोदाम में मिलीं खामियां, पैक्स अध्यक्षों और स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब!
एम्बुलेंस की गंदगी पर जताई नाराजगी,संबंधित पदाधिकारियों को लगाई फटकाररक्सौल ।(Vor desk)।अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार ने गुरुवार को आदापुर प्रखंड में विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर अनाज भंडारण और पैक्स के कामकाज में भारी लापरवाही उजागर हुई है। एसडीएम की इस सख्त कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
अस्पताल में न डॉक्टर मिले न सफाई
एसडीएम ने जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) आदापुर का निरीक्षण किया, तो वहां की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. फिरोज और डॉ. ओमप्रकाश ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उनके अलावा कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी गायब मिले, जिनसे प्रशासन अब जवाब-तलब कर रहा है। अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर का संधारण भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। एसडीएम ने...









