Sunday, September 6

सीमांचल

अवैध रेल टिकट बनाने वाले दो युवकों को रेल सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

अवैध रेल टिकट बनाने वाले दो युवकों को रेल सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल स्थित रेल सुरक्षा बल की टीम ने छौड़ादानो में छापेमारी कर अवैध रूप से रेल टिकट बनाने वाले गिरोह से जुड़े धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए रेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर सह पोस्ट कमांडर राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि हमारे पास इनपुट था कि छौड़ादानों में अबैध रूप से रेल टिकट काटा जा रहा है ।उसी के आधार पर छापेमारी कर छौड़ादानों निवासी विकास कुमार व एमामूल हक़ को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लैपटॉप, मोबाइल व रेल टिकट बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। ...
तीन चरणों मे होगा बिहार विधानसभा चुनाव-2020, रक्सौल,नरकटिया,सुगौली में 7नवम्बर को होगा मतदान,आचार संहिता लागू!

तीन चरणों मे होगा बिहार विधानसभा चुनाव-2020, रक्सौल,नरकटिया,सुगौली में 7नवम्बर को होगा मतदान,आचार संहिता लागू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई दिल्ली/पटना।( vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव: 2020 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूरा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे और तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि पहले चरण का 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। कुल 243 सीटों के लिए 7.79 करोड़ मतदाता बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए इस बार 7.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से ...
पटना पुलिस ने रक्सौल के एक होटल से साइको सीरियल किलर अविनाश श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार,भागने के फिराक में था नेपाल

पटना पुलिस ने रक्सौल के एक होटल से साइको सीरियल किलर अविनाश श्रीवास्तव को किया गिरफ्तार,भागने के फिराक में था नेपाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना /रक्सौल।( vor desk ): बिहार में 20 मर्डर को अपने पिस्टल से अंजाम देनेवाले पूर्व एमएलसी ललन श्रीवास्तव का बेटा अविनाश श्रीवास्तव उर्फ अमित को रक्सौल के मेन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। साथ में उसकी मां भी मौजूद थी।इसके साथ ही इस दौरान नेपाल के परसौनी के व्यक्ति समेत एक स्थानीय को भी हिरासत में लिया गया है।बताया गया है कि अविनाश व उसकी मां नेपाल भागने के फिराक में थे।इस दौरान पटना पुलिस की रंगदारी सेल टीम ने बुधवार की रात 11.30 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अपने साथ उन्हें पटना ले कर चली गई । पुलिस सूत्रों ने बताया कि अविनाश राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एमआइजी कॉलोनी के रोड नंबर-30 का रहनेवाला है।उसे बिहार में साइको किलर के नाम से जाना जाता है। गोरखपुर के श्रीप्रकाश शुक्ला के बाद यह दूसरा अपराधी है, जो ब्रस्ट फायर मारता है।हाजीपुर में इसने एक...
2020 का विधान सभा चुनाव रक्सौल के लिए निर्णायक,महागठबंधन से ही बदलाव सम्भव:अरविंद साह

2020 का विधान सभा चुनाव रक्सौल के लिए निर्णायक,महागठबंधन से ही बदलाव सम्भव:अरविंद साह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आदापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने कहा है कि रक्सौल विधान सभा क्षेत्र का विकास युवा नेतृत्व से ही सम्भव है।यदि उचित प्रतिनिधित्व मिला होता,तो,रक्सौल पिछड़ेपन का शिकार नही होता। उन्होंने कहा कि रक्सौल एक व्यावसायिक केंद्र है,लेकिन,व्यापारियों को कोई सुविधा नही मिल पाती।यहां उद्योग-धंधों की प्रगति पर कोई ध्यान नही दिया गया,कोई योजना नही बनाई गई।यही कारण है कि शीतलपुर सेलर उद्योग का अपेक्षित विकास नही हो सका।यहां इंडस्ट्रियल एरिया है,लेकिन,उसे कोई पहचान नही मिल सकी।प्रगति के लिए कभी सार्थक नीति नही बनाई गई। उन्होंने कहा कि आदापुर की लगातार उपेक्षा होती रही।क्षेत्र की जनता बीस वर्षों से सड़को व नालों के लिए संघर्ष में ही रह गई।सपने कहां से देखते। उन्होंने कहा कि रक्सौल की उपेक्षा के लिए रक्सौल के जन प्रतिनिधि सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं,ज...
केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी  के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति:अरविंद

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति:अरविंद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत सरकार के केंद्रीय रेल राज्य मंत्री, लोकसभा के सांसद, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश आंगड़ी का निधन देश के लिए मर्माहत करने वाला है और अपूरणीय क्षति है। उक्त बातें शहर के राम जानकी मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कही।सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंजीनियर प्रवीर रंजन ने कहा निश्चित रूप से हम सभी कार्यकर्ता काफी दुखी है और यह खबर हैरान कर देने वाला है। आज इस श्रद्धांजलि सभा में अभियान के जिला महामंत्री प्रभात कुमार बरनवाल ,जिला उपाध्यक्ष मंकेश्वर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सागर कुमार, जिला मंत्री अभिषेक कुमार बरनवाल, सुशील रौनियार, सोनल कुमार ,साहिल कुमार, तबरेज आ...
12 लाख 16 हजार नकली नेपाली नोट के साथ एक भारतीय नागरिक समेत दो गिरफ़्तार

12 लाख 16 हजार नकली नेपाली नोट के साथ एक भारतीय नागरिक समेत दो गिरफ़्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आगामी दशहरा -दीपावली पर्व को देखते हुए जाली नोट के धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं ।इन दिनों बाजार में भारतीय नोट के साथ ही जाली नोट का कारोबार भी तेजी से फल फूल रहा है।जिसको ले कर सीमा से लगे बारा जिला के पुलिस टीम ने 12 लाख 16 हजार रुपये नेपाली जाली नोट के साथ एक भारतीय समेत दो लोगो को हिरासत में लिया है।जबकि, एक धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में यह सफलता मिली। बारा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता गौतम मिश्रा ने बताया कि बारा जिला के सिम्रौनगढ नगरपालिका वार्ड नंबर 2 बसवरिया नहर के पास चोरी का मोबाइल खरीद बिक्री होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई।जिसमे बारा जिला के बारागढी वार्ड नंबर नं.5 सिघासनी निवासी शम्भु चौधरी के पूत्र .23 वर्षीय बलिराम चौधरी और बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला के झरौखर...
भींग कर बर्बाद हो रहा एफसीआई का टनों अनाज,रक्सौल रेलवे माल गोदाम से ढुलाई कर भींगे गेहूं के बोरियों का गोदाम में हो रहा भंडारण!

भींग कर बर्बाद हो रहा एफसीआई का टनों अनाज,रक्सौल रेलवे माल गोदाम से ढुलाई कर भींगे गेहूं के बोरियों का गोदाम में हो रहा भंडारण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एक ओर कोरोना काल मे लोग अनाज के लिये मोहताज हो रहे हैं।वहीं,रेलवे द्वारा एफसीआई के लिए ढुलाई हो रही टनों अनाज भींग कर बर्बाद हो रही है। सूत्रों ने बताया कि रक्सौल रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर खड़े रेल रैक से गुरुवार को उक्त अनाज की अनलोडिंग व कैरिंग की जा रही है।भारी वारिश के बीच असुरक्षित ढंग से अनलोडिंग व कैरिंग से अनाज की बोरियां भींगती रही। सूत्रों व स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार भारी बारिश के कारण उक्त अनाज के सुरक्षित रख रखाव को ले कर मानकों का पालन नही होने व सुरक्षा के लिए कोई माकूल व्यवस्था नही रहने से अनाज भींग कर खराब हो रहे हैं।अनलोडिंग के क्रम में भारी मात्रा में अनाज के माल गोदाम एरिया में गिर कर खराब होने की शिकायत मिल रही है। सूत्रों ने बताया कि वर्षात के बीच रेल रैक से ट्रकों के अलावे दर्जनों ट्रैक्टर से ढुलाई की जा रही है।नि...
मधेशी सांसद प्रदीप यादव की पहल पर मैत्रिपुल व सड़क के नेपाली हिस्से को बनाया गया मोटरेबल!

मधेशी सांसद प्रदीप यादव की पहल पर मैत्रिपुल व सड़क के नेपाली हिस्से को बनाया गया मोटरेबल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल को जोड़ने वाले रक्सौल -बीरगंज मैत्री पुल को बदहाली से मुक्ति मिलने लगी है।इसके लिए लम्बे समय से सीमा क्षेत्र के लोग न केवल आवाज उठाते रहे हैं,बल्कि, आंदोलन भी होता रहा है।लेकिन,इसमे नेपाली पक्ष ने बाजी मारी है।हालांकि,भारतीय क्षेत्र में भी पुल मरम्मती व सड़क निर्माण शुरू हो गया है। बता दे कि लम्बे अर्से से बदहाल व जर्जर इस पुल व जुड़े सड़क के भारतीय हिस्से के निर्माण के लिए जहां सीएम नीतीश कुमार के वर्चुअल शिलान्यास के बाद विधायक डॉ0 अजय सिंह ने मंगलवार को शिला पट्ट का अनावरण किया।और इसके साथ ही संजीत कुमार कंस्ट्रक्सन कम्पनी ने कार्य शुरू कर दिया।जिससे क्षेत्र में हर्ष है।ठेकेदार संजीत कुमार का कहना है कि इस सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण व पुल के रेलिंग व सड़क की मरम्मती की जाएगी।जिसका तकनीकी कार्य शुरू कर दिया गया है।अगले सप्ताह से विधिवत निर्माण का...
कोरोना काल मे बढ़ रहे कैंसर के मरीज,एसआरपी हॉस्पिटल ने किया कैंसर का रेयर ऑपरेशन!

कोरोना काल मे बढ़ रहे कैंसर के मरीज,एसआरपी हॉस्पिटल ने किया कैंसर का रेयर ऑपरेशन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।सीमा क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के बीच कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बनी हुई है। इसी क्रम में कैंसर मरीजो के लिए वरदान बने रक्सौल के एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में पिछले 15 दिनों कैंसर के 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन हुआ है। जिसमें कई रेयर ऑपरेशन भी शामिल है। इसकी जानकारी देते हर एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि अभी हाल में बिहार के कई जिले सहित भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आये मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे अच्छी बात यह है कि सभी 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन हो गया है और अब वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इन मरीजों में सबसे रेयर ऑपरेशन सीमावर्ती इलाका के रहने वाले बसंत कुमार की 52 वर्षीया पत्नी मूर्ति देवी का हुआ है। जिनके लगभग पूरे पेट में कैंसर फैला हु...
इग्नू के जून 2020  सत्रांत की परीक्षा शुरू,कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन पर जोर!

इग्नू के जून 2020 सत्रांत की परीक्षा शुरू,कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन पर जोर!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की जून 2020 की सत्रांत परीक्षा सभी कार्यक्रमों के लिए स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में प्रारंभ हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए रक्सौल केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक सह परीक्षा अधीक्षक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा 17 सितंबर से शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर 639 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं ।परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त हो रही है। दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से रक्सौल केसीटीसी कॉलेज एक है। प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं भारत सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जा रहा है ।इस परीक्षा में सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्र बैठ रहे हैं ।यह परीक्षा जून में ह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!