Sunday, April 26

वैश्य समाज की एकजुटता व उचित प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर हुई रक्सौल कानू समाज की बैठक

रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कानू समाज की बैठक आयोजित हुई।शहर के बैंक रोड स्थित मुखिया अरबिन्द प्रसाद साह के निजी आवास पर आयोजित बैठक में समाज की मजबूती व उचित प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसमे रक्सौल के कानू समाज के प्रमुख लोगों ने जोर शोर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वैश्य समाज को मजबूत और मुखर होने की प्रतिबद्धता जतायी।

बदलते हुए चुनावी परिवेश में वैश्य समाज किस के साथ जाएगा, इस बाबत व्यापक चर्चा परिचर्चा हुई। गांव से लेकर शहर तक कैसे वैश्य समाज को मजबूती से सामने लाया जाए इसकी भी चर्चा हुई। इसमे कानू समाज से हर पुर के मुखिया सह आदापुर के मुखिया संघ अध्यक्ष अरबिन्द प्रसाद साह,डॉ0 गौतम कुमार, रामाशंकर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, मदन साह, राहुल कुमार, भोला प्रसाद, सुनील कुमार, हरिशंकर प्रसाद, नवीन कुमार, शिव लाल, सुनील गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुरेन्दर प्रसाद, अनिल गुप्ता, सर्वेश कुमार, बलभ कुमार, सुरेश प्रसाद, प्रेम शंकर प्रसाद इत्यादि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!