नॉमिनेशन पत्र अच्छी तरह जांच कर लें,त्रुटि हो तो प्रत्याशी को नोटिश करें:डीएम कपिल शीर्षत अशोक
मीटिंग में शामिल रक्सौल की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आरती
मोतिहारी।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में सोमवार को तीसरे चरण के चुनाव के लिए रक्सौल व नरकटिया समेत 6 विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने 6 विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी को बैठक कर नॉमिनेशन के बाबत नॉमिनेशन पेपर के अच्छी तरह से जांच कर लेने का निर्देश दिया। वही जिलाधिकारी ने अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रकार की त्रुटि रह गई हो तो उसके बारे में नोटिस कर देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री अशोक ने सभी निर्वाची पदाधिकारीयों को मतदाताओं के बीच शत प्रतिशत एपिक का डिस्ट्रीब्यूशन करने का आदेश दिया । वहीं जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी वोटर्स एवं 80 प्लस के मतदाता जो पोस्टल बैलट से वोट डालेंगे, वे बूथ पर जाकर वोट नहीं देंगे। जि...








