Sunday, June 14

सीमांचल

रक्सौल के एसडीपीओ बने सागर कुमार, संजय कुमार झा का हुआ बिहार सैन्य पुलिस( डुमराव) तबादला!

रक्सौल के एसडीपीओ बने सागर कुमार, संजय कुमार झा का हुआ बिहार सैन्य पुलिस( डुमराव) तबादला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीपीओ संजय कुमार झा भारतीय पुलिस सेवा के तेज तर्रार अधिकारी सागर कुमार को बनाया गया रक्सौल का एसडीपीओ रक्सौल।( vor desk )।बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए मंगलवार को बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षक का तबादला हुआ है।इसमे रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा का भी तबादला कर दिया गया है।उन्हें बिहार सैन्य पुलिस-4( डुमराँव )स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि, रक्सौल में युवा व तेज तर्रार एसडीपीओ सागर कुमार की पोस्टिंग की गई है।इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री कुमार गया के सहायक पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) के पद पर पदस्थापित थे। सागर कुमार बने एसडीपीओ रक्सौल नम्बर 77 एसडीपीओ संजय झा का तबादला पूमा -मुफ़्ती ड्यूल शो( रूम रक्सौल) ...
सीएम ने विडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये रक्सौल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 9 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का किया उद्घाटन!

सीएम ने विडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये रक्सौल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 9 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का किया उद्घाटन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में वीडीओ कॉफ्रेसिंग के माध्यम से 9 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों का शुभारंभ किया गया. पटना से वीडीओ लिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी स्कूलो में वर्ग नवम के पढ़ाई और नामाकंन की शुरूआत हुयी. प्रखंड के परसौना तपसी, लौकरीया, सीसवा, नोनियाडिह, हरदीया, सेनवरीया, भरवलिया, भेलाही व सौनाहा मध्य विद्यालय को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में बदला गया है. इसके बाद अब यहां पर वर्ग 9 और 10 की पढ़ाई हो सकेगी. जिससे ग्रामीण इलाको के बच्चों को काफी फायदा होगा. इधर, प्रखंड के परसौना तपसी पंचायत में सोमवार को एक राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसौना तपसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीएम के द्वारा वीडीओ लिंक से उद‍्घाटन किये जाने के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजकिशोर यादव, पूर्व मुखिया शत्रुधन सिंह, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ...
अब सब्जी व मांस – मछली की दुकानें सुबह 6 से 11बजे तक व शाम में 4 से 6.30 बजे तक खुलेगी

अब सब्जी व मांस – मछली की दुकानें सुबह 6 से 11बजे तक व शाम में 4 से 6.30 बजे तक खुलेगी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार सरकार ने सब्जी व मांस मछली की दुकानों को खोलने को ले कर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।अपर मुख्य सचिव (बिहार सरकार पटना )के निर्देश पर आयोजित सी.एम.जी की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार कोविड -19 के अंतर्गत अनलॉक -3 की अवधि में राज्य सरकार के द्वारा 06 सितम्बर 20 तक लागू की गयी नयी शर्तों के अधीन सब्जी मांस तथा मछली की दुकानों को खोलने के समय मे संशोधन किया गया है । जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण शीर्षत कपिल अशोक ने संशोधन की गयी समय के अनुसार जिला, अनुमंडल,प्रखंड ,मुख्यालयों में 25 अगस्त 2020 से 06 सितंबर 2020 तक सब्जी मांस तथा मछली की दुकानें प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक तथा अपराह्न 4 बजे से शाम 6: 30 तक खुलेगी।वहीं सोशल डिस्टेंस तथा मास्क आदि अनिवार्यता के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। गली मोहल्ले में ठेला के माध्यम से सब्जी की बिक्री निर्धारित समय के...
भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन मेरी पहली प्राथमिकता: भूमि उप समाहर्ता राम दुलार राम

भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन मेरी पहली प्राथमिकता: भूमि उप समाहर्ता राम दुलार राम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk। भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।उक्त बातें रक्सौल के नव पदस्थापित भूमि उप समाहर्ता रामदुलार राम ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करने के उपरांत कहीं। भूमि उप समाहर्ता राम दुलार राम उन्होंने पत्रकारों से बात चीत में कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त होने वाले सेवाओं को ससमय उपलब्ध कराना भी उनका मुख्य कार्य होगा।कहा कि अब कर्मियों की लेटलतीफी व लापरवाही नहीं चलेगी। विभागीय कर्मियों को समय से कार्यालय आना होगा तथा ससमय अपने कार्यो का निष्पादन करना होगा।कार्यो में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही बरतने वालों पर विधि - सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर निवर्तमान भूमि उप समाहर्ता मनीष कुमार,सीओ विजय कुमार, जद यू सूरेश कुमार,जद यू नेत्री स...
मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर नही निकलेगा जुलूस,घर मे ही मनाएं पर्व

मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर नही निकलेगा जुलूस,घर मे ही मनाएं पर्व

रक्सौल आसपास, सीमांचल
वैश्विक रूप से फैले कोरोना संक्रमण के कारण रक्सौल में गणेश चतुर्थी पर मेला या शोभा यात्रा के आयोजन की अनुमति नही होगी। मुहर्रम पर तजिया पर जुलुस भी नही निकलेगा।डीजे बजाने की अनुमति भी नही होगी। इस आशय की अपील शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने की।कहा कि नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। रक्सौल नगर थाना और हरैया थाना में शांति समिति की बैठक बीडीओ संदिप सौरभ व सीओ विजय कुमार,थानाध्यक्ष अभय कुमार,हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की शहर में मोहर्रम के दौरान जुलूस नहीं निकलेगी।वहीं गणेश चतुर्दशी को ले गणेश भगवान की प्रतिमा व पंडाल निर्माण तथा शोभा यात्रा व मेला पर पूर्ण रोक रहेगी।अपील की गई कि पूजा घर पर ही करें। इस दौरान जदयू के महम्मद एहतेशाम, भाजपा के राजकुमार गुप्ता, हरनाही मुखिया मो खालिद, राजद के फखरुद्द...
रामगढ़वा के मलाही टोला में हुई आगलगी ,दमकल के पहुंचने से पहले ही चार घर समेत लाखों की सम्पति राख

रामगढ़वा के मलाही टोला में हुई आगलगी ,दमकल के पहुंचने से पहले ही चार घर समेत लाखों की सम्पति राख

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)। रामगढ़वा प्रखंड के रामगढ़वा मलाही टोला में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई आगलगी में लाखों की क्षति पहुंची । बताया गया है कि खाना पकाते समय घटना घटी। घटना में दमकल के पहुंचने से पहले ही चार आवासीय घर जल कर राख हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त आगलगी सुबह करीब दस बजे हुई है। आगलगी की इस घटना में विधुत मिस्त्री अजय महतो, विजय महतो, सुनील महतो व बिहारी महतो का घर बुरी तरह जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार व रामगढ़वा पुलिस गश्तीदल पहुंच कर फायर ब्रिगेड कार्यालय को सूचित किया, जहाँ सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर कड़ी मसक्कत के बाद काबू पाया। वही आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के समान का भी नुकसान हुआ हैं। ...
कुख्यात राजन तिवारी समेत पांच अपराधी आर्म्स व चरस के साथ गिरफ्तार!

कुख्यात राजन तिवारी समेत पांच अपराधी आर्म्स व चरस के साथ गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रामगढ़वा व रक्सौल पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान में अपराध की योजना बनाते कुख्यात राजन तिवारी समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रक्सौल थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार व रामगढ़वा के प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर बड़ी छापेमारी की गई। इसकी पुष्टि पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए बताया कि राजन तिवारी की लम्बे समय से तलाश थी।जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।वह रक्सौल में गोली मार कर 42 हजार रुपये लूटने समेत कई मामलों में वांछित था।उसने रामगढ़वा व आदापुर में लूट कांड को अंजाम दिया था। इस अभियान में रामगढ़वा, रक्सौल,आदापुर और हरैया थाना की पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र के धनहर दिहुली गांव के समीप तिलावे नदी के किनारे बांसवाड़ी में बड़े अपराध की योजना बना ...
उर्वरक तस्करी नियंत्रण के लिए उड़न दस्ता दल का गठन,तस्करों में हड़कंप!

उर्वरक तस्करी नियंत्रण के लिए उड़न दस्ता दल का गठन,तस्करों में हड़कंप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी आरती कुमारी ने रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती इलाकों के क्षेत्रों में हो रही खाद तस्करी को लेकर तीन उड़नदस्ता दल का गठन किया है ,जो निम्न क्षेत्रो में सक्रिय रहेंगे। एसडीओ आरती जो इस प्रकार है ◆ रक्सौल 1:प्रखंड विकास पदाधिकारी2:अंचल अधिकारी3:प्रखंड कॄषि पदाधिकारी4:पुलिश निरक्षक सह थानाध्यक्ष रक्सौल ◆आदापुर 1:1:प्रखंड विकास पदाधिकारी2:अंचल अधिकारी3:प्रखंड कॄषि पदाधिकारी4: थानाध्यक्ष आदापुर ◆छौड़ादानो 1:प्रखंड विकास पदाधिकारी2:अंचल अधिकारी3:प्रखंड कॄषि पदाधिकारी4:थानाध्यक्ष छौड़ादानो उन्हें निदेश दिया गया है कि उड़नदस्ता दल नियमित रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन गस्ती करेंगे सतत भ्रमणशील रहकर खाद दुकानों की औचिक जांच करेंगे और खाद के अवैध व्यापार तस्करी के मामले ...
मदन प्रसाद गुप्ता बनाये गए राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव,मिल रही बधाई!

मदन प्रसाद गुप्ता बनाये गए राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता के भाजपा छोड़ राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजद नेतृत्व ने उन्हें राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया है।युवा राजद नेताओं कहना है कि अतिपिछड़ा नेता का सम्मान करते हुए सदस्यता ग्रहण करने के दिन ही उन्हें व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया।श्री गुप्ता के राजद में आने से इस इलाके में राजद मजबूत होगा। इधर,मदन प्रसाद गुप्ता का राजद मे स्वागत किया गया एंवम उनको प्रदेश महासचिव बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व को बधाई देने वालो मे पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ नदीम,प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम,जिला उपाध्यक्ष मंजू साह, प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद सह प्रखण्ड प्रभारी सैफुल आज़म,नगर अध्यक्ष युवा राजद राज शर्मा,प्रखण्ड अध्यक्ष अनु.जाती दिनेश राम,नगर अध्यक...
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया गाइड लाइन,ऑन लाइन होगा नॉमिनेशन!

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया गाइड लाइन,ऑन लाइन होगा नॉमिनेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बिहार चुनाव को लेकर गाइडलान जारी, अब ये-ये करना होगा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की तैयारी जोरों पर है. चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए नए गाइडलाइन जारी कर दिया है. आयोग ने चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है. जिसमें कई चीजों पर स्पष्ट कर दिया है. चुनाव आयोग यह दिशा निर्देश जारी किया है■-चुनाव से जुड़े लोगों की ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी ■-सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन जमा होगी ■– घर-घर जाकर पांच लोगों को ही जनसंपर्क की अनुमति ■-नामांकन ऑनलाइन किया जाएगा ■-चुनाव से जुड़े सभी लोगों को मास्क लगाना जरूरी होगा ■– रोड शो में पांच से ज्यादा गाड़ी का उपयोग नहीं ■– सभी बूथों पर साबुन और सैनेटाइजर रखे जाएंगे ■– सभी बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाएगा. ■– बड़े हॉल में बूथ की व्यवस्था करनी होगी ■— चुनावी सभाओं में सोशल डिस्टेसिंग का करना होगा पालन ■—...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!