पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ जीआरपी ने पश्चिम चंपारण के युवक को पकड़ा!
रक्सौल।(vor desk) ।जीआरपी पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए जीआरपी प्रभारी पंकज कुमार दास ने बताया कि रेलवे फाटक संख्या 33 ए के पास से गश्ती के दौरान एक युवक को एक रिवाल्वर व 7.65एम एम के दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान मो ० अयूब (35)के रूप में हुुुई है।जो मझौलिया थाना क्षेत्र के बड़िया टोला वार्ड संख्या 9 का निवासी है।गिरफ्तार मो० आयूब जीआरपी पुलिस को देखते ही भागने लगा।जिसे जीआरपी पुलिस ने फाटक संख्या 33 के पास से खदेड़कर पकड़ लिया। वही जांच के दौरान उसके कमर से एक रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।जो कमीज के नीचे छुपा कर रखा गया था।
जांच में पता चला कि युवक का एक विवाहिता से चक्कर था।जिसका ससुराल मझौलिया व मायका रक्सौल में है।अयूब उससे मिलने आया था।जिसका कथित उद्देश्य उसे ले कर रफ़्फ़ु चक्कर होने का था...









