अधिक से अधिक महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें: संतोष कुमार सिंह
रक्सौल।( vor desk )।आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर रक्सौल अनुमंडल के बीएलओ और आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ संदिप सौरभ ने सभी बीएलओ को छुटे व नए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि महिला वोटरो की संख्या काफी कम है।इसलिए महिलाओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोडे। वहीं,अनुमण्डल के अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं।ज्यादा से ज्यादा नाम जोड़ें।
उन्होंने कहा कि पुरे पूर्वी चंपारण जिला मे महिला मतदाताओं की औसत संख्या 896 है। जबकि रक्सौल मे महिला मतदाताओं की संख्या 884 है। रक्सौल विधानसभा मे महिला मतदाताओं की संख्या सबसे कम 862 है। जिसको लेकर बीएलओ के साथ बैठक की गयी। उन्होंने बताया कि प्रपत्र 6 में नये नाम को...









